Box office collection : केसरी ने वीकेंड पर मचाया धमाल, किया इतना कलेक्शन
Box office collection : केसरी ने वीकेंड पर मचाया धमाल, किया इतना कलेक्शन
Share:

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की केसरी ने वीकेंड पर शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा। वहीं 18 दिन बाद भी अमिताभ-तापसी की फिल्म बदला अच्छा कलेक्शन कर रही है। पहले बात करते हैं केसरी की। ओपनिंग के मामले में केसरी साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई। होली के मौके पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म का ऐसा कलेक्शन ट्रेड एनालिस्ट को भी चौंका गया क्योंकि त्योहार को देखते हुए कई सिनेमाघर सुबह बंद ही रहे।

इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं कपिल देव की बेटी

जारी है धमाकेदार कमाई 

जानकारी के अनुसार अक्षय की पिछली रिलीज कई फिल्में कलेक्शन के मामले में शानदार रही हैं। बात चाहे पैडमैन की हो, गोल्ड हो या 2.0। अब जब इस साल अक्षय ने केसरी के साथ खाता खोला तो सभी की निगाहें इस पर टिकी रहीं कि क्या वो फिर से कमाल दिखा पाएंगे। फिल्म ने वीकेंड पर धुआंधार कमाई की लेकिन सोमवार को ये औंधे मुंह जा गिरी। 

डॉल के बाद अब हर तरफ चर्चा में है तैमूर के नाम के बिस्किट्स

इतने पर्दों पर हुई रिलीज 

इसी के साथ के सोमवार को केसरी के कलेक्शन में शुक्रवार की अपेक्षा 50 फीसदी की गिरावट हुई। सोमवार को इसका कलेक्शन 8.25-8.50 करोड़ रहा। वहीं रविवार तक फिल्म ने 78.07 करोड़ जुटाए थे। इस तरह 5 दिन में फिल्म ने करीब 86 करोड़ का बिजनेस किया। केसरी को देश में कुल 3,600 स्क्रीन और विदेशों में इसे कुल 600 स्क्रीन मिले हैं। कुल मिलाकर फिल्म 4,200 स्क्रीन पर रिलीज हुई है जबकि फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है। 

हिंदी मीडियम नहीं होगा फिल्म का नाम, जानें नया नाम

परिवार के साथ छुट्टियां बिता रही प्रियंका, भांजे के साथ दिखीं मस्ती करते

आमिर खान ने बदला अपना रूप, नहीं पहचान पाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -