दिसंबर के लिए हुआ 15732 किलो लीटर केरोसीन का आवंटन
दिसंबर के लिए हुआ 15732 किलो लीटर केरोसीन का आवंटन
Share:

जयपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य को प्राप्त केरोसीन का आवंटन विभिन्न जिलों को करते हुए निर्देशित किया गया है कि, दिसंबर वर्ष 2017 के लिए जो केरोसिन आवंटित किया गया है उसका उचित मूल्य की दुकान और राशन कार्डधारियों को वितरित हो। इस मामले में जानकारी सामने आई है कि, विभाग की उपायुक्त व संयुक्त शासन सचिव अन्जू राजपाल ने आवंटन आदेश जारी कर दिया है।

उन्होंने कहा कि, दिसंबर वर्ष 2017 में राज्य के विभिन्न 33 जिलों हेतु 15732 किलो लीटर केरोसीन का आवंटन कर दिया गया है। मंत्रालय ने निर्देश दिए कि, जिन राशनकार्ड होल्डर्स के घरेलू एलपीजी कनेक्शन का विवरण मौजूद नहीं है, उन्हें प्रत्येक राशन कार्ड पर 2.50 लीटर केरोसीन प्रतिमाह की दर पर वितरित किया जाए।

इस मामले में उपायुक्त व संयुक्त शासन सचिव ने जानकारी दी और कहा कि, जिला रसद अधिकारी उप आवंटन में यह तय करें कि, जिले को आवंटित होने वाले केरोसीन तेल की समस्त मात्रा का उठाव कर लिया जाए। मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि, रसद अधिकारी प्रति माह सूचना खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को जानकारी प्रदान करें।

महत्वपूर्ण बैठकों को लेकर वसुंधरा राजे दिल्ली में

क्यों माना जाता है आज भी नाहरगढ़ का किला खौफनाक

दबंगों ने रोकी दलितों की बारात, घोड़ी चढ़ने से रोका

मानवता का सबसे बड़ा रूप है दया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -