केबीसी 11: इस सवाल पर फंसी कंटेस्टेंट, जानें क्या था सवाल?
केबीसी 11: इस सवाल पर फंसी कंटेस्टेंट, जानें क्या था सवाल?
Share:

कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 में गुरुवार को प्रसारित एपिसोड में अंकिता कौल के साथ खेल को आगे बढ़ाया गया। वो बुधवार को हॉट सीट पर बैठने में कामयाब रही थीं और दो सवालों के बाद हूटर बज गया जिसकी वजह से खेल को खत्म करना पड़ा था। अंकिता कौल कश्मीरी पंडित हैं और हरियाणा के पंचकुला में रहती हैं। वो पेशे से टेक्नोलॉजी एनालिस्ट हैं।
अंकिता कौल से ये सवाल पूछे गए-
सवाल: इस लोकोक्ति को पूरा करें, 'जब मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा...'?
जवाब: काजी
सवाल: कश्मीर का एक पकवान और वहां के मशहूर 'वाजवान' खाने का हिस्सा, गोश्ताबा मुख्यत: इनमें से किसका बना होता है?
जवाब: मटन
सवाल: इनमें से क्या 2018 की जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी अभिनीत एक फिल्म का शीर्षक है?
जवाब: सत्यमेव जयते
सवाल: फेसबुक पर आप किसी पोस्ट पर इनमें से कौन सा रिएक्शन नहीं दे सकते?
जवाब: कन्फ्यूज्ड
सवाल: चित्र में दिखाई दे रहे इन फूलों को पहचानिए।
जवाब: गुलमोहर
सवाल: यह किस अभिनेत्री की आवाज है? (एक ऑडियो क्लिप सुनाई जाती है)
जवाब: कंगना रनौत
सवाल: इनमें से कौन सा जलीय जीव मछली नहीं है?
जवाब: स्टारफिश
सवाल: पुराणों के अनुसार, किस देवी को जलाधिजा और पद्मालया के नाम से भी जाना जाता है?
जवाब: लक्ष्मी
सवाल: इनमें से कौन से नेता जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के एक संस्थापक हैं?
जवाब: दुष्यंत चौटाला
सवाल: इस प्रमोशनल गाने से फिल्म को पहचानिए। (एक वीडियो दिखाया गया)
जवाब: करीब करीब सिंगल
सवाल: जावेद मियांदाद, सचिन तेंदुलकर और सनथ जयसूर्या के बाद 20 वर्षों तक ओडीआई खेलने वाले चौथे क्रिकेट खिलाड़ी कौन हैं?
जवाब: मिताली राज

अंकिता को इस सवाल का जवाब नहीं पता था जिसके बाद उन्होंने क्विट कर लिया। शो से अंकिता 1.60 लाख जीतने में कामयाब रहीं।

Bigg Boss 13:सिद्धार्थ-आसिम के बीच फिर से हुई हाथापाई

विशाल ददलानी ने रंजग गोगोई पर साधा निशाना, हुई इंडियन आइडल से बाहर निकालने की मांग

KBC 11: 'ऐश्वर्या' पर पूछे गए इस सवाल का नहीं दे पायी जबाव, अमिताभ ने कहा- यह तो मुझे भी नहीं..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -