पद्मभूषण पुरस्कार लेने से कर दिया था सितारा देवी ने मना, वजह सुनकर लगेगा झटका
पद्मभूषण पुरस्कार लेने से कर दिया था सितारा देवी ने मना, वजह सुनकर लगेगा झटका
Share:

मशहूर कथक डांसर सितारा देवी का जन्म आज ही के दिन हुआ था। जी हाँ, उनका जन्म 8 नवंबर 1920 को कोलकाता में हुआ था। वहीं उनकी मृत्यु 25 नवंबर 2014 में हुई थी। सितारा देवी ने अपने अंदाज से लाखों लोगों के दिलों को जीता लेकिन उनकी कामयाबी के पीछे एक लंबा संघर्ष रहा। मात्र 16 साल की उम्र में ही सितारा देवी को 'नृत्य सम्रागिनी' का खिताब मिल गया था। यह खिताब उन्हें रविंद्रनाथ टैगोर ने दिया था। आप सभी को बता दें कि सितारा देवी के पिता सुखदेव महाराज भी एक कथक डांसर थे और इसी के साथ ही उन्हें संस्कृत भाषा का विद्वान भी कहा जाता था।

आपको बता दें कि सुखदेव महाराज ने ही अपनी बेटी को नृत्य सिखाया। इसी के चलते समाज में उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। हालाँकि इसके बाद भी सुखदेव महाराज और उनकी बेटी सितारा देवी ने हार नहीं मानी। आप सभी को बता दें कि उस समय सितारा को लोग प्रॉस्टिट्यूट कहकर भी बुलाने लगे थे लेकिन यह सुनकर पिता सुखदेव ने कहा था, 'जब राधा कृष्ण के लिए डांस कर सकती है तो मेरी बेटी क्यों नहीं।' काफी बहिष्कार के बाद महाराज जी ने अपना घर बदल दिया था और फिर उन्होंने एक डांसिंग स्कूल शुरू किया जहां वेश्याओं के बच्चों को दाखिला दिया। बहुत कम उम्र से ही नृत्य की शिक्षा लेने वाली सितारा देवी 10 साल की उम्र में ही सोलो परफॉर्मेंस देने लगी। उन्होंने आतिया बेगम पैलेस में कथक की प्रस्तुति दी थी । वहीं इस कार्यक्रम में रविंद्रनाथ टैगोर, सरोजनी नायडू और पारसी परोपकारी सर कोवाजसी जहांगीर शामिल थे।

वैसे सितारा देवी ने कुछ फिल्मों में भी काम किया, जो बेहतरीन रही। उनकी डेब्यू फिल्म 'औरत का दिल' थी और इसके अलावा उन्होंने 'नगीना', 'रोटी', वतन और अंजली जैसी फिल्मों में भी परफॉर्म किया। वहीं कला और नृत्य में विशेष योगदान देने के लिए सितारा देवी को साल 1970 में पद्मश्री और 1994 में कालीदास सम्मान मिला था। इसी के साथ साल 1969 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित मिला था। इसी के साथ साल 2002 में उन्हें पद्मभूषण सम्मान दिया जाने वाला था लेकिन उन्होंने ये पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया था। कहा जाता है उन्होंने कहा था, 'वो भारत रत्न से कम कोई अवॉर्ड नहीं लेंगी।'

बिग बॉस 15 के फैंस को तगड़ा झटका, माइशा अय्यर के बाद ये शख्स होगा घर से बाहर

बेटियों की शादी के बाद अकेले पड़े अनिल कपूर, शेयर की इमोशनल पोस्ट

दर्दनाक: 4 घंटे की बच्ची को चूहों ने कुतरा, कान भी कर दिया गायब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -