बेटियों की शादी के बाद अकेले पड़े अनिल कपूर, शेयर की इमोशनल पोस्ट
बेटियों की शादी के बाद अकेले पड़े अनिल कपूर, शेयर की इमोशनल पोस्ट
Share:

अक्सर कहा जाता हैं मां जितना प्यार कोई नहीं कर सकता। मगर एक बेटी को उसका पिता कितना प्यार करता है ये बेटी की विदाई के पश्चात् ही पता चलता है। ऐसा ही अकेलापन आजकल बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया है। 

वही दीपावली पर अनिल कपूर ने ग्रैंड पार्टी रखी थी। जहां अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, जाह्नवी एवं खुशी कपूर के अतिरिक्त कई सारे सितारों आए थे। मगर अनिल कपूर इस पूरे सेलिब्रेशन में अपनी दोनों बेटियों को बहुत मिस करते रहें। जहां सोनम कपूर अपने हस्बैंड आनंद आहूजा के साथ लंदन में हैं तो वहीं दूसरी बेटी रिया कपूर भी अपने हस्बैंड करन बूलानी के साथ घर से दूर है। इस बीच उनकी कमी इस तरह खली कि अनिल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट कर दिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

वही अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटियों के बचपन की 3 फोटोज साझा की। एक फोटो बर्थडे पार्टी की है जिसमें सोनम कपूर एवं रिया कपूर मित्रों के साथ नजर आ रही हैं। सोनम अपनी बहन रिया को केक खिलाती दिखाई दे रही हैं। दूसरी तस्वीर रैंडम है तथा तीसरी सोनम-रिया एवं डैड अनिल कपूर की है। जिसमें एकदम रॉयल लुक में सोनम एवं रिया दुल्हन बन कर बैठी हैं तथा पापा अनिल सूट में उनके साथ पोज दे रहे हैं। इस फोटोज के साथ अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'मैं तुम दोनों को रोज मिस करता हूं, मगर शायद आज कुछ अधिक याद आ रही है। फिलहाल एक पिता के रूप में अनिल कपूर का अकेलापन बहुत भावुक करने वाला है। कई प्रशंसक उनके इस पोस्ट पर कॉमेंट भी कर रहे हैं 

कैटरीना कैफ के रिक्रिएटेड गाने ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर आई रवीना टंडन की प्रतिक्रिया

जानिए आखिर क्यों फिल्मों से गायब हो गई थीं भाग्यश्री? एक्ट्रेस ने खुद बताया सच

शाहरुख खान को लेकर महेश मांजरेकर ने कह डाली ये बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -