करवाचौथ पर राज कुंद्रा ने बताई पत्नियों की सोच, साझा किया ये फनी मीम
करवाचौथ पर राज कुंद्रा ने बताई पत्नियों की सोच, साझा किया ये फनी मीम
Share:

वर्षो से चलते आ रहे इस त्यौहार पर भारतीय पत्नियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं। वही बॉलीवुड स्टार्स भी हमेशा की भांति इस बार भी पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाने के लिए रेडी है। शिल्पा शेट्टी के हस्बैंड राज कुंद्रा ने एक मीम शेयर किया, जिसमे उन्होंने अपनी वाईफ शिल्पा शेट्टी को भूखा बताया। वहीं करवा चौथ पर्व में कियारा आडवाणी भी भाग ले रही हैं। उन्होंने अपनी मां की हथेलियों पर मेहंदी डिज़ाइन बनाते हुए तस्वीर शेयर की।

राज कुंद्रा ने इस दिन एक अजीब मीम शेयर किया कि पत्नियां हकीकत में क्या सोचती हैं। मीम की फर्स्ट फोटो में उनकी वाईफ शिल्पा शेट्टी हस्बैंड राज कुंद्रा को छलनी से देखती है। जिसमे उन्होंने लिखा है 'पुरुषों को लगता है कि महिलाएं क्या देखती हैं' हालांकि, दूसरा पैनल 'वास्तविकता' दिखाता है। 'कि 'भूखी पत्नी अपने हस्बैंड को वड़ा पाव होने की कल्पना कर रही है' इस मीम को डालते वक़्त राज कुंद्रा ने ये भी लिखा है 'हैप्पी करवा चौथ' ट्वीट पर शिल्पा शेट्टी हो अथवा राज कुंद्रा दोनों के प्रशंसक बहुत लाइक तथा रीट्वीट भी कर रहे है।

वही शिल्पा शेट्टी एवं राज कुंद्रा 2009 में शादी के बंधन में बंध गए थे। विवाह करने से पूर्व कुछ वर्ष तक इस जोड़ी ने एक दूसरे को डेट किया वे दो बच्चों के माता-पिता हैं, एक बेटा, वयान राज कुंद्रा तथा एक बेटी, समीशा शेट्टी कुंद्रा। जबकि शिल्पा ने वियान को जन्म दिया, उन्होंने सरोगेसी के जरिये समीशा को जन्म दिया। वही दूसरी तरफ कियारा आडवाणी ने अभी तक शादी नहीं की है तथा इसलिए वह अपनी मां की सहायता करके करवा चौथ पर्व में हिस्सा ले रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी मां के हाथों में मेहंदी लगाई तथा उनकी सहायता की। कियारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की जिसमे उन्होंने लिखा , "मम्मा के लिए मेहंदी।"

अर्जुन और करीना की फिल्म 'भूत पुलिस' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज़

करवा चौथ पर काजोल ने दी पतियों को मजेदार सलाह, साझा किया फनी मीम

'बम भोले' गाने में दिखा अक्षय का रौद्र रूप, वीडियो देख उड़े लोगों के होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -