बैंगलोर हिंसा मामले में पुलिस का एक्शन जारी, अब तक 206 लोग गिरफ्तार
बैंगलोर हिंसा मामले में पुलिस का एक्शन जारी, अब तक 206 लोग गिरफ्तार
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में मंगलवार रात भड़की हिंसा मामले में पुलिस ने 60 और लोगों को अरेस्ट किया है। बंगलूरू के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संदीप पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया है कि "बंगलूरू में 11 अगस्त की हिंसा के सिलसिले में 60 और लोगों को अरेस्ट किया गया है। इसके साथ, कुल गिरफ्तारियां 206 हो गई हैं।"

संदीप पाटिल ने कहा है कि "नागवारा वार्ड के BBMP नगरसेवक इरशाद बेगम के पति कलीम पाशा को भी अरेस्ट किया गया है। इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 60 और लोगों में कलीम पाशा भी शामिल है।" उल्लेखनीय है कि कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में मंगलवार रात कांग्रेस MLA श्रीनिवासमूर्ति के भतीजे द्वारा कथित रूप से भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने के बाद हिंसा भड़क गई थी। स्थिति इस कदर बिगड़ गई थी कि पुलिस को इसे काबू करने के लिए फायरिंग करने पर विवश होना पड़ा। 

पुलिस की गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस हिंसा में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। यह पूरी घटना शहर के डीजे हल्ली और केजी हल्ली इलाके की है। सोशल मीडिया पर एक कथित विवादित पोस्ट के बाद भीड़ ने पुलिस थाने में तोड़फोड़ और आगजनी की थी।

 गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने किया दावा, नवम्बर में निश्चित शेड्यूल पर ही होगा फ़िल्म फेस्टिवल

केंद्रीय आयुष मंत्री को हुआ कोरोना, बोले- मेरे संपर्क में आए लोग करा लें जांच

केरल विमान हादसा: दुर्घटना के बारे में जांच अधिकारी ने बोली यह बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -