कर्नाटक चुनाव: परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस दफ्तर में जश्न शुरू, ढोल नगाड़ों के साथ नाच रहे कार्यकर्ता, Video
कर्नाटक चुनाव: परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस दफ्तर में जश्न शुरू, ढोल नगाड़ों के साथ नाच रहे कार्यकर्ता, Video
Share:

बैंगलोर: दक्षिणी राज्य कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को हुए मतदान के बाद शनिवार (13 मई) को 36 केंद्रों पर मतगणना आरंभ हो चुकी है। सियासी पंडित या तो कांग्रेस को बहुमत मिलता बता रहे हैं या फिर उसके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने का अनुमान जता रहे हैं। हालांकि, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां राज्य में बहुमत प्राप्त करने का दावा कर रही हैं।

 

इस बीच चुनावी परिणामों से पहले ही दिल्ली से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले दिल्ली के कांग्रेस दफ्तर में ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया जा रहा है। कर्नाटक में नतीजे आने में अभी देर है, मगर दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर जश्न शुरू हो चुका है। कई कांग्रेस नेता भी प्रचंड जीत का दावा कर रहे हैं। पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र ने कहा है कि, 'हमें पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा और हम अपनी सरकार बनाएंगे। हम आश्वस्त हैं और सभी सर्वेक्षणों ने भी कहा है कि कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने जा रही है।'

बता दें कि, कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई है। फिलहाल, पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और भाजपा में कांटे का मुकाबला नज़र आ रहा है। दोनों, एक-दूसरे से आगे-पीछे होते जा रहे हैं, ऐसे में JDS कि भूमिका अहम हो जाती है। फ़िलहाल, राज्य की 224 सीटों में से कांग्रेस 102 और भाजपा 99 सीटों पर आगे है, वहीं JDS को 20 सीटों पर बढ़त है।  

यूपी निकाय चुनाव में सभी 17 सीटों पर आए रुझान, 15 पर भाजपा को बढ़त, 2 पर सपा आगे

कर्नाटक चुनाव में बहुमत के करीब पहुंची कांग्रेस, रुझानों में इतनी सीटों पर मिली बढ़त

कर्नाटक में किसके सिर सजेगा ताज ? कुछ देर में शुरू होगी मतगणना, कुमारस्वामी बोले- बस दो घंटे प्रतीक्षा कीजिए

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -