कर्नाटक चुनाव में बहुमत के करीब पहुंची कांग्रेस, रुझानों में इतनी सीटों पर मिली बढ़त
कर्नाटक चुनाव में बहुमत के करीब पहुंची कांग्रेस, रुझानों में इतनी सीटों पर मिली बढ़त
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक विधानसभा चुनावों में मतगणना आरंभ हो चुकी है। ताजा रुझानों में सत्ताधारी भाजपा कांग्रेस से पिछड़ती हुई नज़र आ रही है। 8.30 बजे तक के रुझानों में भाजपा 80 सीटों पर आगे दिख रही है, तो कांग्रेस 111 सीटों पर आगे नज़र आ रही है। वहीं, JDS 14 सीटों पर जबकि अन्य 2 सीट पर आगे दिख रहे हैं।

बता दें कि, राज्य में लड़ाई त्रिकोणीय है, मगर मुख्य टक्कर सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा की जीत सुनिश्चित कराने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने वहां 18 जनसभाएं और 6 रोड शो किए हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेताओं ने लगभग 60 जनसभाएं और 12 रोड शो किए हैं। राज्य में वोक्कालिगा और लिंगायत वोटरों की अच्छी खासी आबादी है।

बता दें कि, पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2018 में भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजा त्रिशंकु रहा था। तब भाजपा ने 104 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को 80 और जेडीएस को 37 सीटें मिली थीं। तीन सीटें अन्य के खाते में गई थीं। वोट फीसद के लिहाज से भाजपा को  36 फीसदी, कांग्रेस को 38 फीसदी और JDS को 18 फीसदी मत मिले थे, मगर सीटें सबसे अधिक भाजपा के खाते में आई थी।

'अमृतपाल को रिहा करो..', स्वर्ण मंदिर के पास 5 दिन में इसलिए हुए थे 3 ब्लास्ट ! अब लेटर मिलने से हड़कंप

'बिना क्षति पहुंचाए ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग की कार्बन डेटिंग करो..', ASI को हाई कोर्ट का आदेश

Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया बृजभूषण सिंह का बयान, यूपी-हरियाणा से कर्नाटक तक चल रही जांच

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -