यूपी निकाय चुनाव में सभी 17 सीटों पर आए रुझान, 15 पर भाजपा को बढ़त, 2 पर सपा आगे
यूपी निकाय चुनाव में सभी 17 सीटों पर आए रुझान, 15 पर भाजपा को बढ़त, 2 पर सपा आगे
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेशों के शहरों की सरकार बनाने में किसके सिर ताज सजेगा, इसका फैसला आज होगा। 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। 14521 पदों के लिए 83372 प्रत्याशी चुनावी दंगल में उतरे थे। पार कौन लग पाया, यह आज पता चलेगा। 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। जिसमे से 15 सीट पर भाजपा और 2 पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने बढ़त बना रखी है। वहीं, बसपा-कांग्रेस शून्य है।  

वहीं, आजमगढ़ में प्रशासन की तरफ से मीडिया कर्मियों का मतगणना स्थल पर मोबाइल का इस्तेमाल बैन कर दिय गया था। हर बार मतगणना स्थल पर ही एक ओर मीडिया सेंटर बनाया जाता था। जहां तक मीडिया कर्मी अपने मोबाइल को लेकर जाते थे। मगर, इस बार प्रशासन की तरफ से ऐसी कोई प्रबंध नहीं किया गया है। जिसके कारण मीडिया अपने समाचार को भेजने के लिए बेहद परेशान नज़र आए। 

17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 15 सीट पर भाजपा और 2 पर सपा को बढ़त है। गाजियाबाद सीट में भाजपा आगे है। मेरठ से सपा को बढ़त है। बरेली मथुरा और आगरा सीट पर भी भाजपा ने लीड ले रखी है। झांसी मेयर सीट से भाजपा के बिहारी लाल आगे चल रहे हैं। वहीं, सहारनपुर मेयर सीट पर भाजपा तीसरे नंबर पर है। हरदोई नगर पालिका सीट में भाजपा ने बढ़त ले रखी है।

कर्नाटक चुनाव अपडेट: चुनावी रण बाप- बेटे की जोड़ी, आखिर किसके सर होगा जीत का ताज

कर्नाटक में बेहद कांटे की टक्कर, 150 सीटों के रुझान आए सामने, येदियुरप्पा के गढ़ की 9 सीटों पर कांग्रेस आगे

कर्नाटक चुनाव: विधायकों की घेराबंदी के लिए कांग्रेस ने बनाया मास्टरप्लान, खरगे-शिवकुमार खुद संभाल रहे कमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -