कर्नाटक कैबिनेट में बड़े फेरबदल के आसार, सीएम बोम्मई ने दिए संकेत
कर्नाटक कैबिनेट में बड़े फेरबदल के आसार, सीएम बोम्मई ने दिए संकेत
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक कैबिनेट में जल्द ही बड़ा फेरबदल हो सकता है। राज्य के सीएम बसवराज बोम्मई ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि इस बाबत दिल्ली में बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं, नड्डा दो दिवसीय दौरे पर रविवार को कर्नाटक पहुंचे हैं। नड्डा के दौरे को 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

सीएम बोम्मई ने आगे कहा कि भाजपा अध्यक्ष ने बताया है कि राज्य में कैबिनेट विस्तार या फेरबदल के बारे में हाईकमान फैसला करेगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में बोम्मई ने दिल्ली का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने नड्डा से मुलाकात की थी। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर छोटी सी चर्चा हुई है। खास बात है कि 15 अप्रैल को ही कॉन्ट्रैक्टर की मौत के मामले में नाम आने के बाद मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था।

रविवार को नड्डा ने कहा था कि कांग्रेस ने वर्षों तक लोगों का शोषण किया है और उनके सम्मान के साथ समझौता किया है, मगर मोदी सरकार ने 40 लाख से अधिक लोगों को सम्मानित जीवन दिया है। उन्होंने कहा कि, 'स्वच्छ भारत मिशन के तहत राज्य में 46.31 लाख शौचालय बनाए गए हैं, जिसने महिलाओं को सम्मानजनक जीवन दिया है।' उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने कर्नाटक में 10 रेल प्रोजेक्ट्स को स्वीकृति दी है और काम जल्दी शुरू हो जाएगा।

'गुजरात के स्कूलों में डेस्क तक नहीं..', पीएम मोदी पर मनीष सिसोदिया का तंज

'आतंकियों के स्लीपर सेल बन चुके है केजरीवाल...', जहांगीरपुरी हिंसा पर भड़का विश्व हिन्दू परिषद

'उग्रवादी' बना कांग्रेस का युवा नेता, प्रतिबंधित संगठन (ULFA-I) में हुआ भर्ती, बोला- सशस्त्र विद्रोह करूंगा !

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -