गिरिराज सिंह के बयान पर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- 'उम्मीद है कि PM-अमित शाह इसकी निंदा करेंगे'
गिरिराज सिंह के बयान पर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- 'उम्मीद है कि PM-अमित शाह इसकी निंदा करेंगे'
Share:

पटना​: महाराष्ट्र से आरम्भ हुए औरंगजेब एवं गोडसे को लेकर विवादित बयानबाजी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी कूद पड़े हैं। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री सिंह ने नाथूराम गोडसे को भारत का 'सपूत' (योग्य पुत्र) करार दिया है। उन्होंने बोला कि महात्मा गांधी का हत्यारा (गोडसे) मुगल शासक बाबर एवं औरंगजेब की भांति आक्रमणकारी नहीं था। वो भारत में पैदा हुए थे।

वहीं, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भी ट्वीट कर गिरिराज सिंह को घेरा है। उन्होंने लिखा- गिरिराज सिंह : गोडसे भारत का 'सपूत' (योग्य पुत्र) हत्यारा, मुगलों के विपरीत भारत में पैदा हुआ। इस कथन से कई लोग आपको भारत का 'योग्य पुत्र' नहीं कह सकते हैं। हत्यारों को उनके मूल से अलग नहीं किया जा सकता है। आशा है कि प्रधानमंत्री एवं अमित शाह इस बयान की निंदा करेंगे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर आतंक फैलाने एवं धर्म परिवर्तन को प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया। गिरिराज सिंह ने कहा, राज्य में जब बीजेपी की सरकार आएगी तो धर्मांतरण को लेकर कड़ा कानून बनाएगी। इसी कानून के तहत धर्मांतरण होगा। इससे इतर कोई धर्मांतरण हुआ तो जेल भेजा जाएगा। आगे कहा- यह धर्मांतरण करवाने वाली सरकार है। धर्मातरण का विरोध करने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाती है। यह सरकार आतंक फैला रही है। उन्होंने कहा, धर्मांतरण का बढ़ावा दिया जा रहा है। देश में साजिश चल रही है। यहां आदिवासियों एवं गैर आदिवासियों का धर्मांतरण करवाया जा रहा है। राज्य सरकार को समझ में आना चाहिए, भारत तभी तक भारत है जब तक भारत के सनातनी हैं। भारत के सनातनी को धर्मांतरण करवाया गया तो लोकतंत्र नहीं बचेगा।

''भारत का सपूत' था नाथूराम गोडसे, बाबर की तरह आक्रमणकारी नहीं था': गिरिराज सिंह

'तो ख़ुशी-ख़ुशी अलग हो जाएंगे..', BJP-JJP गठबंधन को लेकर दुष्यंत चौटाला ने दिया बड़ा बयान

आज मध्य प्रदेश में इतिहास के पन्नों में जुड़ेगा एक नया अध्याय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -