'तो ख़ुशी-ख़ुशी अलग हो जाएंगे..', BJP-JJP गठबंधन को लेकर दुष्यंत चौटाला ने दिया बड़ा बयान
'तो ख़ुशी-ख़ुशी अलग हो जाएंगे..', BJP-JJP गठबंधन को लेकर दुष्यंत चौटाला ने दिया बड़ा बयान
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भाजपा और जननायक जनशक्ति पार्टी (BJP-JJP) के बीच जारी विवाद की अटकलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि दोनों दल साथ मिलकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा रखती हैं और दोनों में कोई तकरार नहीं है। दरअसल, भाजपा के हरियाणा प्रभारी बिप्लब कुमार देव के उचाना सीट को लेकर किए गए दावे के बाद गठबंधन में तनातनी की खबरें आ रही थीं।

इस पर चौटाला का कहना है कि भाजपा और JJP के अलग होने की खबरें तीन वर्षों से मीडिया में आ रही हैं, मगर गठबंधन मजबूत है और उसमें कोई दरारें नहीं हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि, 'प्रदेश में स्थिर सरकार चलाने के लिए दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बना है। गठबंधन बनाने के पीछे कोई विवशता और निजी हित नहीं है।' उन्होंने आगे कहा कि, 'दोनों दल अगला विधानसभा और लोकसभा चुनाव गठबंधन में लड़ना चाहते हैं और यदि कोई मन बदलता है, तो हम कुछ नहीं कर सकते। यदि दोनों पक्षों के बीच कोई दरार आती है, तो हम खुशी से अलग हो जाएंगे।'

बता दें कि, बीते दिनों देव ने दावा कर दिया था कि उचान सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेम लता चुनाव जीतेंगी। अब खास बात है कि इस सीट पर अभी दुष्यंत चौटाला का दबदबा है। इस पर JJP नेता ने कहा था कि जिनके पेट में दर्द है, वह उनके लिए दवा नहीं बन सकते। उन्होंने उचाना को कर्मभूमि कर देते हुए कहा था कि वह यहां से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

11 जून को नई पार्टी का ऐलान करेंगे सचिन पायलट ? कांग्रेस बोली- सब अफवाह है...

'जिस दिन हम 75 करोड़ हो जाएंगे, उस दिन मुसलमान प्रधानमंत्री होगा और..', शोएब जमई का Video वायरल

'चुल्लू भर पानी में डूब मरें नीतीश कुमार...', जानिए सम्राट चौधरी ने क्यों कही ये बात?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -