कानपूर हिंसा: 3 FIR-35 गिरफ्तार-1000 अज्ञात, अब चलेगा बुलडोजर और होगा बड़ा धमाका
कानपूर हिंसा: 3 FIR-35 गिरफ्तार-1000 अज्ञात, अब चलेगा बुलडोजर और होगा बड़ा धमाका
Share:

कानपुर: कानपुर के बेकनगंज में बीते शुक्रवार को हुई हिंसा के मामले में तीन प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। बताया जा रहा है इनमें से दो FIR पुलिस की तरफ से जबकि तीसरी FIR मारपीट व तोड़फोड़ के शिकार हुए शख्स की ओर से दर्ज कराई गई है। जी दरअसल FIR में 40 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसी के साथ, 1000 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। आप सभी को बता दें कि मामले में अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कहा जा रहा है इन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और उनकी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा और बुल्डोजर भी चलेगा। आप सभी को बता दें कि इस मामले में पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने जानकारी दी और बताया कि, 'कानपुर हिंसा में 13 पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। इसी के साथ ही हिंसा में दोनों पक्ष के 30 लोग भी घायल हुए हैं। वहीं कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है। साथ ही कई दुकानों में भी लूटपाट हुई थी। पुलिस ने लूटपाट, मारपीट, बलवा समेत कई धाराओं में FIR दर्ज की है।' आगे उन्होंने बताया कि सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के जरिए पहचान करने के बाद अब तक 35 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि, 'पुलिस अधिकारी गाड़ियों से इलाके में राउंड लगा रहे हैं जबकि डीएम नेहा शर्मा, पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा, मंडल आयुक्त राजशेखर पैदल ही इलाके में गश्त कर लोगों में सुरक्षा का विश्वास जगा रहे हैं। इलाके की बेगमगंज यतीमखाना नई सड़क इलाके को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है।'

वहीं एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के मुताबिक, इस घटना को शासन ने बहुत गंभीरता से लिया है। घटना की गंभीरता को समझते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है, जिसमें 12 कंपनी और एक प्लाटून पीएसी शामिल है। इसके अलावा सभी डीएसपी, पुलिस कमिश्नर, डीएम और मंडलायुक्त राजशेखर यतीमखाना पुलिस चौकी में डेरा जमाए हुए हैं। जिन लोगों ने भी उपद्रव किया है, उनकी पहचान की जा रही है।

इसी के साथ एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि कानपुर के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि राउंड द क्लॉक पुलिस प्रशासन की ड्यूटी लगे तथा हर हालत में शांति व्यवस्था बरकरार रहे। उत्तर प्रदेश शासन व पुलिस किसी भी स्थिति स्थिति में शांति व्यवस्था को भंग नहीं होने देगी।

वहीं दूसरी तरफ पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने कहा कि, 'पुलिस को पर्याप्त वीडियो फुटेज मिले हैं। इसके जरिए दंगाईयों की पहचान की गई है। उन सभी के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। सभी दंगाईयों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। इसके साथ उनकी संपत्ति जब्त होगी और उनके मकानों पर बुलडोजर भी चलेगा। स्थानीय लोगों से अपील है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें। प्रशासन का सहयोग करें, उपद्रवियों पहचानने में हमारी मदद करें।'

PM मोदी के दौरे के बीच कानपुर में सड़कों पर उतरी मुस्लिम भीड़, की पत्थरबाज़ी और हिंसा।।, जानें पूरा मामला

पत्नी संग अपनी पैतृक गाँव पहुंचे रामनाथ कोविंद, पथरी देवी मंदिर में टेका माथा

यूपी में 'स्वाइन फ्लू' से पहली मौत, पूरे राज्य में दहशत।।, CM योगी ने खुद संभाली कमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -