कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर साधा निशाना : ईश्वर से प्रार्थना करेंगे आपको सद्बुद्धि और सहिष्णुता दे
कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर साधा निशाना : ईश्वर से प्रार्थना करेंगे आपको सद्बुद्धि और सहिष्णुता दे
Share:

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पटना में विपक्षी पार्टियों की बैठक पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ आने पर जिस तरह सांप, बंदर और मेंढक एक पेड़ पर चढ़ जाते हैं, वैसी ही हालत विपक्ष की है। उन्होंने यह भी कहा कि पटना में सारे विपक्षी इकट्ठा हुए। वहां भी विपक्षी एकता नहीं बल्कि उनका मुख्य मुद्दा राहुल गांधी की शादी रहा। वहीं अब इस पर कमलनाथ ने भी सीएम शिवराज पर पलटवार किया है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज पर पलटवार करते हुए कहा कि  शिवराज जी, आज आपने एक बार फिर राजनीति में शब्दों की मर्यादा पार कर दी। आपने विपक्ष को सांप, मेंढक और बंदर कहा। पिछले कई दिन से आप रह-रह कर अपशब्दों और स्तरहीन भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। आपकी यही भाषा और यही भावना जनता में आपके प्रति नफरत पैदा कर रही है।

आप जब हमें सांप कहेंगे तो जनता हमें भगवान शिव का कंठहार समझेगी। जब आप हमें बंदर कहेंगे तो जनता हमें भगवान राम की वह वानर सेना समझेगी जिसने रावण की पाप की लंका ध्वस्त कर दी थी। आप गाली-गलौज करते रहिए लेकिन हम सत्य और मर्यादा का रास्ता नहीं छोड़ेंगे। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि आपको सद्बुद्धि और सहिष्णुता दे।

विपक्ष के नेताओं की बैठक की तुलना जानवरों से कर दी। उन्होंने कहा कि जब भारी बाढ़ आती है तो अपनी जान बचाने के लिए कई जीव जंतु एक पेड़ पर बैठ जाते हैं। एक ही पेड़ पर आप देखेंगे मेंढक भी है, सांप भी है, बंदर भी है क्योंकि नीचे बाढ़ का पानी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के समर्थन और लोकप्रियता की ऐसी बाढ़ है कि सब एक पेड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मोदी जी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है। इसी बात पर शिवराज ने विपक्ष पर निशाना साधा है।  

'CM शिवराज ने मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया': कमलनाथ

छुट्टी नहीं मिलने पर इस्तीफा देने वाली डिप्टी कलेक्टर का आया नया बयान, बोली- 'चुप नहीं बैठूंगी...'

इंदौर जिले में युवाओं को फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाये : कलेक्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -