'CM शिवराज ने मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया': कमलनाथ
'CM शिवराज ने मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया': कमलनाथ
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा राज में राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। मंडला में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि मंडला भ्रष्टाचार की राजधानी बन गया है। यहां बेरोजगारी और पलायन की परेशानी निरंतर बढ़ रही है तथा माफियाराज से लोग परेशान है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया है। उन्होने कहा कि अब जनता शिवराज सिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी को विदा करने के लिए तैयार है।

उन्होने कहा कि आज मध्यप्रदेश आदिवासियों पर अत्याचार के मामले में नंबर एक है। चौपट कृषि व्यवस्था, चौपट रोजगार व्यवस्था, चौपट भर्ती व्यवस्था, चौपट शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था, चौपट पोषण व्यवस्था, चौपट उद्योग धंधे और हाल में महाकाल का घोटाला ने राज्य का नाम पूरे देश में शर्मसार किया है। खोखली सरकार द्वारा बनाई गई खोखली प्रतिमाएं उड़ गई। इसके साथ ही कमलनाथ ने आगे कहा कि अब जनता शिवराज सिंह की कलाकारी और नाटक को समझ गई है। उन्होने 18 साल में 22 हजार ऐलान किए। आज राज्य में पैसे दिए बिना कोई काम नहीं होता है। शिवराज सरकार ने राज्य को भ्रष्ट प्रदेश बना दिया है तथा अब उन्हें 18 वर्ष पश्चात् बहनें, किसान, नौजवान याद आ रहे हैं।

कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने राज्य को क्या दिया। महंगाई दी, बेरोजगारी दी, भ्रष्टाचार दिया, भर्ती घोटाला दिया, माफिया राज दिया, बाल अपराध दिया, आदिवासियों को अत्याचार दिया तथा घर घर में शराब दी। इस चुनाव में मध्यप्रदेश का फैसला होगा तथा ये फैसला जनता करेगी। उन्होने कहा कि जनता अब भाजपा की असलियत समझ चुकी है तथा वो उनके झूठे छलावे में आने वाली नहीं है। 

'मणिपुर पर चर्चा करो..', कांग्रेस ने की थी मांग, लेकिन अब गृह मंत्री द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में जाने से किया इंकार

CM शिवराज ने किया एक और बड़ा ऐलान, इन लोगों को मिलेगा फायदा

प्रदेश में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -