कालिखो पुल का सुसाइड नोट सार्वजनिक, सामने आ रहे कई राज़
कालिखो पुल का सुसाइड नोट सार्वजनिक, सामने आ रहे कई राज़
Share:

नई दिल्ली। अरूणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कालिखो पुल द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में अब कई जानकारियां सामने आई हैं। दरअसल उनकी आत्महत्या के बाद मिले सुसाइड नोट में यह जानकारी सामने आई है और नोट में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के अतिरिक्त पूर्व व वर्तमान न्यायाधीशों पर घूसखोरी के आरोप लगे हैं। कालिखो पुल कांग्रेसी नेता थे। मगर उनके द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में यह जानकारी सामने आई थी जिसमें लिखा गया था और कहा गया था कि वे कांग्रेस में अपनी उपेक्षा के शिकार थे।

गौरतलब है कि वर्ष 2015 में उन्होंने नबाम तुकी की सरकार के विरूद्ध बगावत की और वे मुख्यमंत्री नियुक्त हुए मगर 4.30 माह बाद सर्वोच्च न्यायालय ने तुकी सरकार की बर्खास्तगी को असंवैधानिक कहा। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को पक्ष में करने हेतु दलालों द्वारा मोटी रकम की मांग की जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार हिंदी वेबसाईट द्वारा मेरे विचार शीर्षक के सुसाईड नोट के भाग छापे गए हैं। इसमें कहा गया है कि मुझसे और मेरे करीबियों से संपर्क किया गया।

कहा गया कि मैं 86 करोड़ रूपए देता हूं ऐसे में उनके अधिकार में निर्णय दिया जाएगा। वेबसाईट में कहा गया है कि कालिखो पुल ने जो दावा किया उसमें जज ने 36 करोड़ लेकर गलत निर्णय सुनाने की बात कही थी। गुवाहाटी न्यायालय ने वरिष्ठ मंत्री के विरूद्ध जो सुनवाई की उसे दोषी बताते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में जांच की बात कही गई थी। कालिखो पुल की पहली पत्नी दंगविम्साई पुल ने सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को 2 पेज का पत्र लिखा और पत्र में उन्होंने मांग की कि इस तरह के आरोपों की जांच सीबीआई से करवाई जाए।

उन्होंने कहा कि पत्र में जो बातें लिखी हैं उससे साफ है कि इस पत्र में राज्य की राजनीति के अतिरिक्त न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। इस तरह के आरोपों को दायरे में लेते हुए सर्वोच्च न्यायालय के दो वरिष्ठ न्यायाधीश शामिल हैं। इतना ही नहीं अरूणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन को समाप्त करने से जुड़े मसले में वे शामिल किए गए थे। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इस मसले पर सर्वोच्च न्यायालय के रूख का इंतजार किया जाएगा।

राहुल ने कहा जहां जाते हैं प्रधानमंत्री वहां बनाते हैं रिश्ता

उत्तरप्रदेश के लिए नहीं चाहिए बाहरी नेता

सेना प्रमुख के बयान पर नेताओ की राजनीती

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -