के कामराज : स्वतंत्र भारत की राजनीति के पहले किंगमेकर, इन कामों के लिए मिला भारत रत्न
के कामराज : स्वतंत्र भारत की राजनीति के पहले किंगमेकर, इन कामों के लिए मिला भारत रत्न
Share:

तीन बार तमिलनाडु के सीएम रह चुके के (कुमारस्वामी) कामराज की आज जयंती है। आज ही के दिन उनका जन्म 1903 में विरदुनगर में हुआ था। उन्हें गांधीवादी कहा जाता है और भारतीय राजनीति में वे कई कारणों के चलते याद किए जाते हैं। 3 बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके कामराज साल 1975 में 72 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। मरणोपरांत उन्हें भारत के सबसे ऊँचें सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया था।  

कामराज के नाम का जिक्र स्वतंत्र भारत की राजनीति में कई दफ़ा किया जाता है। लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी की प्रधानमंत्री के रूप में ताजपोशी में प्रमुख रूप से कामराज का नाम आएगा। 15 वर्ष की नन्हीं सी उम्र में ही वे जलियावाला बाग हत्याकांड के चलते स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ गए थे। बचपन से ही देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा उनके भीतर था। 18 साल की उम्र में महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन से वे पूरे जज्बे के साथ जुड़ें। वहीं आगे साल 1930 में उन्होंने नमक सत्याग्रह में शिरकत की और 27 वर्ष की उम्र में वे पहली बार जेल गए। बाद में जेल ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। अंग्रेजों की हुकूमत ने उन्हें 6 बार जेल भेजा। इस दौरान उन्होंने कुल 3000 दिन जेल में ही बिताए। 

51 साल की उम्र में साल 1954 में कामराज पहली बार उस समय के मद्रास के सीएम बने। शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने अपना अपमूल्य योगदान दिया था। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने हर गांव में प्राइमरी स्कूल एवं हर पंचायत में हाईस्कूल खोलने की मुहिम शुरू की। इसके साथ ही कामराज ने 11वीं तक मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा की योजना भी लागू की। स्वतंत्र भारत में ऐसा पहली बार हुआ था, जब मीड डे मील की शुरुआत हुई थी और इसकी शुरुआत भी के कामराज ने ही की थी। उनका इस पर कहना था कि राज्य के लाखों गरीब बच्चों को कम से कम एक समय तो भरपेट भोजन मिल सके।  

 

 

 

शुरू हुई पायलट को अयोग्य घोषित करने की प्रक्रिया

आज सम्पूर्ण देश को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी

इस दिन संयुक्त राष्ट्र में गूंजेगी पीएम मोदी की आवाज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -