'जैसे कुत्ता खरीदते हैं न, वैसे भौंकने वाले को बूथ एजेंट बनाओ..', अपने कार्यकर्ताओं को ये क्या बोल गए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ?
'जैसे कुत्ता खरीदते हैं न, वैसे भौंकने वाले को बूथ एजेंट बनाओ..', अपने कार्यकर्ताओं को ये क्या बोल गए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ?
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को न्याय संकल्प रैली आयोजित की थी। इस सम्मेलन में कांग्रेस के पोलिंग बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर दिग्गज नेता भी शामिल हुए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस सुप्रीमो मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। खड़गे ने कहा कि मोदी ने सबका सत्यानाश कर दिया है।

कांग्रेस प्रमुख खड़गे ने न्याय संकल्प कार्यकर्ताओं में भाषण देते हुए कहा कि, राहुल गांधी देश के संविधान को बचाने के लिए भाजपा सरकार में हो रहे अत्याचारों से लड़ रहे हैं। यदि आप इस जंग में हार गए तो आप मोदी के गुलाम बन जाएंगे। मोदी इस देश की जनता को गुलामी में डाल देंगे।  हालाँकि, इस दौरान खड़गे ने कुछ ऐसा भी कह दिया, जिससे उनकी काफी किरकिरी हो रही है।

 

उन्होंने कहा कि, जैसे कुत्ता खरीदते वक्त देख जाता है, उसके कान पकड़कर उठाकर देखते हैं कि सही से भौंकता है या नहीं, वैसे ही भौंकने वाले कार्यकर्ताओं को बूथ का जिम्मा सौंपना चाहिए। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि, खड़गे ने अपने बूथ एजेंटों की तुलना कुत्ते से कर दी है, जिसे राजनितिक पार्टियां अपना आधार मानती हैं, कार्यकर्ता ही होते हैं, जो जमीन पर पार्टी को खड़ा करते हैं, बड़े नेता तो बस चुनावों में ही नज़र आते हैं। 

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी को हुई 6 महीने जेल, जानिए पूरा मामला

'भरोसा टूट रहा, कोर्ट भी..', ज्ञानवापी में पूजा का अधिकार मिलने से भड़का जमात-ए-इस्लामी, मोहम्मद सलीम ने अदालत पर ही मढ़ दिया दोष

हिंदू, ईसाई-सिख धर्मगुरुओं ने किया उत्तराखंड UCC का समर्थन, बोले- 'देश के लिए इसकी बेहद जरूरत है'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -