जीजाजी से मजाक करना शख्स को पड़ा भारी, कर दिया ये हाल
जीजाजी से मजाक करना शख्स को पड़ा भारी, कर दिया ये हाल
Share:

भोजपुर: बिहार के भोजपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक शख्स को जीजाजी से मजाक भारी पड़ गया। मजाक किए जाने से नाराज जीजा ने साले को दांत काट लिया। तत्पश्चात, दो पक्षों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में दोनों पक्षों के 10 से अधिक लोग घायल हैं। ये चौंकाने वाला मामला बड़हरा थाना क्षेत्र के लौहर श्रीपाल गांव का है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि लौहर श्रीपाल गांव में सोमवार की देर शाम बहनोई से मजाक को लेकर हुए झगड़े में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों से महिला सहित 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी चोटिल व्यक्तियों को उपचार के लिए आरा सदर चिकित्सालय ले जाया गया।

मामूली सा मजाक बड़े विवाद में तब बदल गया जब एक पक्ष के चंद्रभूषण कुमार ने रिश्ते के बहनोई को हंसी मजाक में कुछ अप्रिय शब्द बोले। इस बात को लेकर जीजाजी इतने नाराज हो गए कि उन्होंने चंद्रभूषण को दांत काट लिया। तब दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट इतनी खतरनाक थी कि 10 लोगों को अस्पताल उपचार के लिए जाना पड़ा। चोटिल व्यक्तियों की पहचान एक पक्ष के लौहर श्रीपाल गांव के रहने वाले सत्य नारायण दास की 45 वर्षीया मां चिंता देवी, उनकी 48 वर्षीय चाची मीना देवी, 25 वर्षीय बेटी सरिता देवी।नारायण दास की 26 वर्षीय बहन मेनका कुमारी, भाई 19 वर्षीय चन्द्रभूषण कुमार एवं रौशन कुमार सम्मिलित है। दूसरे पक्ष से 70 वर्षीय दलसिंगार राम उनकी 65 वर्षीय पत्नी दुखनी देवी, 20 वर्षीय बेटी सुमित्रा कुमारी।बेटा बिगन राम सम्मिलित है।

वही इस विवाद के बारे में चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि सोमवार को वो अपने कुछ दोस्तों के साथ दूसरे पक्ष के युवकों के साथ पंचायत भवन में बैठे हुए थे। इसी बीच उनके बीच हंसी मजाक हुआ जिसके चलते रिश्ते में लगने वाले जीजाजी पर टोनबाजी की। तत्पश्चात, दोनों पक्षों के लड़कों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हो गया। वहीं दूसरे पक्ष की सुमित्रा कुमारी ने कहा कि चंद्रभूषण कुमार ने उसके जीजा को हंसी मजाक में कुछ उल्टा शब्द बोल दिया था। इस बात को लेकर उसके जीजा जी नाराज हो गए तथा चंद्रभूषण को दांत काट लिया। दोनों पक्षों ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की है। वही पुलिस द्वारा मामले की तहकीकात की जा रही है।

वीडियो शेयर कर बेटे ने अपने विधायक पिता को लेकर कह दी ऐसी बात, MLA बोले- 'उसकी आदतें बिगड़ गई हैं'

'सिर्फ अमेठी ही नहीं, पूरे देश से..', रॉबर्ट वाड्रा ने फिर जताई चुनाव लड़ने की इच्छा

शराब घोटाले में केजरीवाल को जेल या बेल, आज दिल्ली हाई कोर्ट सुनाएगी फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -