'यह देश को तोड़ने की कोशिश है', JNU में ब्राह्मण विरोधी नारों पर भड़के हरियाणा के गृहमंत्री
'यह देश को तोड़ने की कोशिश है', JNU में ब्राह्मण विरोधी नारों पर भड़के हरियाणा के गृहमंत्री
Share:

चंडीगढ़​: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) कैंपस की इमारतों पर लिखे गए ब्राह्मण विरोधी नारों से जुड़ा मामला हरियाणा तक जा पहुंचा है। यहाँ हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज देश को तोड़ने वाली ताकतों पर जमकर बरसे। जी दरअसल उन्होंने देश की संस्कृति को बचाने के लिए ब्राह्मणों के योगदान को सराहा। आपको बता दें कि अनिल विज ने दिल्ली के जेएनयू में दीवारों पर लिखे ब्राह्मण विरोधी और बनिया विरोधी नारेबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'जेएनयू की दीवारों पर ब्राह्मण और बनिया के खिलाफ लिखे नारे बहुत घातक हैं। ब्राह्मणों ने हमारे देश के धर्म और संस्कृति को जिंदा रखा है जबकि बनिया देश के व्यापार में अहम भूमिका निभा रहे हैं।'

आज दिल्ली में G20 पर बड़ी बैठक, ममता-खड़गे होंगे शामिल, KCR पर संशय कायम

इसी के साथ उन्होंने कहा- 'जेएनयू की दीवारों पर ब्राह्मण और बनिया विरोधी नारे बहुत ही घातक है क्योंकि ब्राह्मण हमारे देश के धर्म और संस्कृति को जिंदा रखे हैं और बनिया देश के व्यापार में अहम भूमिका अदा कर रहा है नारे लिखने वाले ने देश की संस्कृति और व्यापार पर प्रहार किया है ऐसी सोच को कुचल देना चाहिए।' इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस तरह की मानसिकता को कुचल देना चाहिए। यह देश को तोड़ने की कोशिश है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि जेएनयू की दीवारों पर लिखे ब्राह्मण विरोधी नारों पर हिंदू रक्षा दल भड़क गया है।

वहीं संगठन के सदस्यों ने कम्युनिस्ट्स के खिलाफ नारे लिख दिए हैं। हिंदू रक्षा दल ने कम्युनिस्ट्स क्विट इंडिया, कम्युनिस्ट्स=आईएसआईएस और जिहादिज क्विट इंडिया जैसे नारे लिखे हैं। हिंदू रक्षा दल के सदस्यों ने जेएनूय के मेन गेट के बाहर ये नारे लिखे हैं। दूसरी तरफ इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली पुलिस से मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ IPC की धारा 153A/B, 505, 506, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच करने की मांग की गई है।

राजस्थान पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, विस्फोटक से भरी मारुती स्विफ्ट बरामद, ड्राइवर फरार

दिल्ली के शराब घोटाले में CBI समन मिलते ही कविता चंद्रशेखर ने लिखा खत

SUV कार की छत पर बैठकर युवक ने किया स्टंट, दर्ज हुई FIR

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -