रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने के आरोपी ने छोड़ा BSP का दामन, भाजपा में हुए शामिल
रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने के आरोपी ने छोड़ा BSP का दामन, भाजपा में हुए शामिल
Share:

लखनऊ: बीते कुछ समय से देश में सियासी हलचल काफी बढ़ गई है इस बीच देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में विधानसभा चुनाव से पूर्व एक बड़ा परिवर्तन हुआ है। पूर्व MLA जितेंद्र सिंह बबलू बसपा का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो गए हैं। जितेंद्र सिंह बबलू का भारतीय जनता पार्टी में आना इसलिए सुर्ख़ियों में है क्योंकि वह रीता बहुगुणा जोशी के घर जलाने वाले कांड में अपराधी हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जितेंद्र कुमार पहले बीकापुर (जिला अयोध्या) से बहुजन समाज पार्टी के MLA रह चुके हैं। जितेंद्र कुमार सिंह के अतिरिक्त बहुजन समाज पार्टी के दो, कांग्रेस का एक नेता और आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बताया गया कि पंकज मोहन सोनकर (कांग्रेस), श्याम शंकर तिवारी, मनोज शर्मा (BSP), प्रवेश सिंह (BSP) तथा बीना लवानिया (समाज सेविका) ने भी भारतीय जनता पार्टी जाइन की।

बता दें कि आगजनी का यह केस वर्ष 2009 का है। तब रीता बहुगुणा जोशी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हुआ करती थीं। तब बहुजन समाज पार्टी शासनकाल में साल 2009 में हुई आगजनी में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू व बहुजन समाज पार्टी नेता इंतजार अहमद आब्दी उर्फ बॉबी के अतिरिक्त कई अन्य के नाम सामने आए थे।

सीएम प्रमोद सावंत पर विपक्ष का हमला, बोले- राज्य सरकार ने “लोकतंत्र की हत्या” कर दी...

डॉक्टर की हत्या को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर साधा निशाना

एसोसिएटेड प्रेस ने एजेंसी के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में डेज़ी वीरसिंघम को दिया बढ़ावा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -