'12 करोड़ की आबादी में एकाध मामले तो आएंगे...', रेप केस पर आया जीतन राम मांझी का विवादित बयान
'12 करोड़ की आबादी में एकाध मामले तो आएंगे...', रेप केस पर आया जीतन राम मांझी का विवादित बयान
Share:

पटना: बिहार में हाल ही में हाजीपुर जिले में एक नाबालिग से बलात्कार की घटना सामने आई है। इसे लेकर विपक्ष नीतीश कुमार सरकार पर हमलावर है। किन्तु इन सबके बीच पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश सरकार का बचाव करते हुए विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि अब बिहार की जनसंख्या आधा करोड़ अथवा 1 करोड़ तो है नहीं। कुल 12 करोड़ की आबादी है। इस प्रकार की एकाध घटनाएं आई होंगी। उन्होंने कहा कि आवश्यक यह है कि जब इस प्रकार की घटना होती है तो देखना होगा कि सरकार क्या एक्शन करती हैं। अभी गया में इस प्रकार का केस सामने आया तथा उसका राजफाश किया जा चुका है।

जीतन राम मांझी ने कहा कि अब आप देखिए कि जब अधिक बर्तन होते हैं तो खनक होती है। इस प्रकार की घटना के पीछे सरकार को बदनाम करने का षड्यंत्र भी रचा जाता है। जहां तक बिहार में कानून व्यवस्था का सवाल है उसके साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं है। नीतीश सरकार अपराध के प्रचि जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। किसी निर्दोष को परेशान नहीं करना तथा किसी अपराधी को नहीं छोड़ना ही इस सरकार का मकसद है।

वही यह पहली बार नहीं है कि जीतन राम मांझी ने विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी वो विवादित बयानों को लेकर ख़बरों में रहे हैं।उन्होंने कहा था कि वो भगवान राम को नहीं मानते हैं। उन्होंने स्वयं को माता सबरी का वंशज तो बताया तथा मर्यादा पुरुषोत्तम को काल्पनिक पात्र बताया था। तुलसी दास जी को मानते हैं वाल्मीकि को मानते हैं। किन्तु राम को नहीं मानते। राम तो हमारी मां सबरी के जूठा खाए थे। आज हमारा छुआ हुआ तो खाएं तो पाप है। अपने हित के लिए बड़े लोगों ने हमें बांट दिया।    

'पीएम मोदी पागल नहीं हैं', राहुल गांधी पर भड़के गुलाम नबी आजाद

नीतीश कुमार ने टोका तो भड़क गए मंत्री, दे डाली इस्तीफे की धमकी

'समाजवादी पार्टी के साथ अब नहीं...', शिवपाल यादव का आया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -