नीतीश कुमार ने टोका तो भड़क गए मंत्री, दे डाली इस्तीफे की धमकी
नीतीश कुमार ने टोका तो भड़क गए मंत्री, दे डाली इस्तीफे की धमकी
Share:

पटना: नीतीश कुमार ने भाजपा से गठबंधन तोड़कर राजद के साथ सरकार बना ली थी। नीतीश कुमार ने जबसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से नाता तोड़ा है तथा महागठबंधन में सम्मिलित होकर सरकार का गठन किया है, भाजपा हमलावर है। भाजपा के नेता नीतीश की पार्टी जदयू में बगावत की बात कर रहे हैं तो वहीं घटनाक्रम इस बात का संकेत करते हैं कि महागठबंधन में भी सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है।

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में राजद कोटे से कृषि मंत्री बने सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश कुमार की यह कहकर फजीहत करवाई कि वे चोरों के सरदार हैं। नीतीश कुमार को सुधाकर सिंह का यह बयान इतना नागवार गुजरा कि मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के पश्चात् उन्होंने सुधाकर सिंह को टोका और ऐसे बयान नहीं देने की हिदायत दी। सूत्रों से प्राप्त हुई खबर के अनुसार, नीतीश कुमार ने जैसे ही सुधाकर सिंह को ऐसे बयान देने से परहेज करने के लिए कहा, राजद कोटे से मंत्री उखड़ गए। सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा भिजवा देने की बात कह डाली। दरअसल, बीते दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र में सुधाकर सिंह एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

वही अपने निर्वाचन क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने विभाग के कर्मचारियों एवं अफसरों को भ्रष्ट बताया था तथा कहा था कि वे चोरों के सरदार हैं। सुधाकर सिंह के इस बयान को लेकर विपक्ष ने भी महागठबंधन सरकार पर खूब हमला बोला था। गौरतलब है कि सुधाकर सिंह कृषि मंत्री बनने के बाद से ही निरंतर विपक्ष के निशाने पर हैं। दरअसल, सुधाकर सिंह 2013 में चावल घोटाले के अपराधी हैं तथा उनके खिलाफ FIR भी दर्ज है। इसी को लेकर विपक्ष उन पर निरंतर हमलावर हुआ रहता है। ऐसे में सुधाकर सिंह के बयान को लेकर नीतीश कुमार के साथ उनकी जो जुबानी झड़प हुई है, उससे जो संकेत सामने आ रहे हैं वो यही हैं कि महागठबंधन सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में 10 नई ट्रेन चलेंगी- मंत्री उषा ठाकुर

सामूहिक क्षमावाणी कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, व्यक्त किए अपने विचार

आम आदमी पार्टी ने किया “कार्यकर्ता संवाद” कार्यक्रम का आयोजन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -