'समाजवादी पार्टी के साथ अब नहीं...', शिवपाल यादव का आया बड़ा बयान
'समाजवादी पार्टी के साथ अब नहीं...', शिवपाल यादव का आया बड़ा बयान
Share:

लखनऊ: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियां तैयारियों में लगी हुई हैं। जहां एक ओर बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी दल एकजुट होकर फिर से महागठबंधन बनाने की कवायद कर रहे हैं तो वहीं भाजपा दोबारा से बहुमत हासिल करने का दावा कर रही है। इस बीच समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के चाचा एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव ने दावा किया है कि 2024 का लोकसभा चुनाव लड़कर वह सत्ता में आएंगे। वहीं उन्होंने इस बार सपा से दूरी बनाने की भी बात कही है।

दरअसल, मंगलवार को शिवपाल यादव मैनपुरी के करहल कस्बे के जनता राइस मिल के मालिक रामेश्वर दयाल के बेटे के देहांत पर शोक संवेदना जताने पहुंचे थे। इस के चलते मैनपुरी की लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि नेताजी के रहते हम यहां से चुनाव लड़ने की सोच भी नहीं सकते। हम चाहते हैं कि नेताजी स्वस्थ रहें तथा चुनाव लड़ें। उन्हें हमने पहले भी जिताया था तथा अब चुनाव लड़ेंगे तो इस बार भी जिताएंगे।

उन्होंने कहा कि लोकसभा 2024 के चुनाव में हमारी पार्टी का संगठन तैयार है। हम चुनाव लड़ेंगे एवं सरकार में भी आएंगे। हमारी पार्टी का संगठन 75 जिलों में तैयार है। 16 सितंबर को हम मीटिंग करेंगे। वहीं गठबंधन के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि अभी वक़्त दूर है। जब 6 महीने रह जाएंगे, तभी गठबंधन किस पार्टी से करना है, तय किया जाएगा। शिवपाल यादव ने कहा कि सपा से तीन बार धोखा प्राप्त हो चुका है। हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने तय किया है कि सपा के साथ अब नहीं जाना है। बीजेपी से गठबंधन के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जब 6 महीने रह जाएंगे, तब तय होगा। यूपी के नगर निकाय चुनाव में हमारी पार्टी अपने चुनाव चिन्ह से लड़ेगी। 

मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में 10 नई ट्रेन चलेंगी- मंत्री उषा ठाकुर

सामूहिक क्षमावाणी कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, व्यक्त किए अपने विचार

आम आदमी पार्टी ने किया “कार्यकर्ता संवाद” कार्यक्रम का आयोजन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -