भारी बारिश ने झारखंड में मचाया हाहाकार, उफान पर नदियां
भारी बारिश ने झारखंड में मचाया हाहाकार, उफान पर नदियां
Share:

रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत अधिकांश भागों में बुधवार को भारी बारिश हुई। इसकी वजह से नदियों में उफान है। निचले क्षेत्रों में पानी घुसने लगा है। नदियों में उफान को देख प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार से बारिश की रफ्तार घटेगी, पर मानसून सक्रिय रहेगा। इधर, वर्षा के साथ प्रदेश में खेती का काम तेज हो गया। प्रदेश में बीते 24 घंटों में 27.5 मिमी बारिश हुई जो सामान्य 9.3 मिमी से करीब तीन गुना ज्यादा है। प्रदेश में एक जून से अब तक बारिश में कमी का प्रतिशत 39 रह गया है।

पश्चिमी सिंहभूम में सबसे अधिक वर्षा हो रही है। यहां मझगांव में बीते 24 घंटों में 148.4 मिमी बारिश हो चुकी है। जमशेदपुर में खरकई और स्वर्णरेखा में तेज उफान है। खरकई खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। उधर, साहिबगंज में गंगा का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है। अगले दो दिनों में गंगा लाल निशान पार कर जाएगी। रांची में पूरे दिन झमाझम वर्षा होने से शहर की रफ्तार रुक गई। यह रफ्तार सड़कों पर पानी जमा व ब्रिज-नाली निर्माण की वजह से थम गई। निरंतर और भारी बारिश से कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति हो गई। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहा। वही सबसे खराब स्थिति कांटाटोली चौक से लेकर बहुबाजार क्षेत्र में रही। बहुबाजार से आगे पेट्रोल पंप के पास नाले का पानी सड़क पर बहता रहा। इससे यह मुख्य मार्ग बहुत देर तक बाधित रही। बारिश और जलजमाव की वजह से सैकड़ों गड्ढे बन गए हैं। जलजमाव की वजह से यहां पर इन गड्ढों से हिचकोले लेकर जाते वाहन की छीटों से दोपहिए वाहन चालक परेशान रहे। 

फ्लाईओवर निर्माण की वजह से पूरी सड़क जर्जर हो गई है। इसकी वजह से यहां इस समय वाहनों की लंबी कतार लगी। इसके अतिरिक्त कच्ची सड़क होने की वजह से व किनारे नालियां टूटी होने की वजह से कई वाहन भी फंस गए थे। कई जगह रोड भी धंस गई है। ओवरब्रिज से राजेंद्र चौक जाने के क्रम में तीन बजे के पश्चात से ही जाम की स्थिति बनी रही। शाम पांच बजे पूरा ब्रिज राजेंद्र चौक जाने के क्रम में जाम रहा। वहीं, बगल में निवारणपुर और अनंतपुर में भी ब्रिज के कारण कीचड़ से मार्ग सुबह से ही बाधित रहा। इन इलाकों में मिट्टी होने की वजह से सड़क कीचड़ में तब्दील हो गयी। बुधवार को रांची की डैमों के जलस्तर में देखने को मिला। विशेषकर रुक्का डैम में लगभगआधा फीट पानी की बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को रुक्का डैम में 17.8 फीट पानी था। लेकिन बुधवार को 18.4 फीट डैम का जलस्तर आंका गया। इसके अतिरिक्त गोंदा डैम में 15 फीट पानी रहा। जबकि बीते वर्ष इस डैम में इस माह 17 फीट पानी था।

सूरत: जहरीली गैस रिसाव से 4 मजदूरों की मौत, एक की हालत नाज़ुक

ज्ञानवापी 'मंदिर' या मस्जिद ? ASI सर्वे से खुलेगी सच्चाई, इलाहबाद हाई कोर्ट ने दे दी हरी झंडी

चाय बनाने में हो गई देर तो आगबबूला हुआ पति, पत्नी को उतार दिया मौत के घाट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -