रांची में उपद्रवियों ने तोड़ा शिवलिंग, सड़कों पर उतरे स्थानीय लोग, की कार्रवाई की मांग
रांची में उपद्रवियों ने तोड़ा शिवलिंग, सड़कों पर उतरे स्थानीय लोग, की कार्रवाई की मांग
Share:

रांची: झारखंड की राजधानी राँची के अपर बाजार की रंगरेज गली में स्थित मंदिर में तोड़फोड़ किए जाने की खबर मिल रही है। अराजक तत्वों ने यहाँ मंदिर में मौजूद एक शिवलिंग को ही पूरा उखाड़ दिया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर शेयर की जा रही हैं। आज सुबह जब स्थानीय लोगों को इस घटना के बारे में पता चला, तो सब मौके पर इकठ्ठा हुए और पुलिस को सूचित किया। अब पुलिस मामले में आगे की जाँच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खँगाले जा रहे हैं। आरोपितों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

घटना के बाद से लोगों में इसे लेकर काफी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताने के लिए अपर बाजार की सभी दुकानें भी बंद रखीं थीं। हिंदूवादी संगठन से संबंधित कार्यकर्ता भी सड़कों पर आए और विरोध जताया। इन सबकी यही माँग है कि मंदिर के शिवलिंग को तोड़ने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय में देश के विभिन्न कोनों में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की कई घटनाएँ सामने आई है। बीते दिनों हरियाणा के मेवात में ऐसी ही एक घटना घटी थी। वहाँ नवरात्रि के तीसरे दिन ही दुर्गा माता की प्रतिमा को उखाड़ लिया गया था। घटना की बाद की तस्वीरों में केवल शेर के पंजे ही दिखाई दे रहे थे, बाकी मूर्ति तोड़ दी गई थी।

वहाँ के स्थानीयों ने तो प्रतिमा टूटने पर यही आरोप लगाया था कि पहले भी इस तरह की वारदातें होती रहीं हैं और इस बार भी उन्हें शक है कि मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित मदरसे के मौलवी के इशारे पर यह काम किया गया है। ऐसे ही आँध्र प्रदेश में पिछले दिनों मंदिरों पर हमला किए जाने के मामले सामने आए थे। यहां हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाते हुए अराजक तत्वों ने भगवान की मूर्तियों को तोड़़ा और कहीं रथों में आग लगाई।

आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीज़ल के भाव, जानें महानगरों में क्या है दाम

यूजीसी नेट परीक्षा ‘आंसर की’ जारी, इस दिन तक कराएं आपत्ति दर्ज

PIF ने आरआरवीएल में 2.04% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए निश्चित दस्तावेज पर किए हस्ताक्षर

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -