अपने 6 दोस्तों के साथ युवक ने किया नाबालिग लड़की का सामूहिक दुष्कर्म
अपने 6 दोस्तों के साथ युवक ने किया नाबालिग लड़की का सामूहिक दुष्कर्म
Share:

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। जी दरअसल यहाँ के मांडर में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत पीड़िता अपने दोस्त के झांसे में आकर घूमने गई थी, लेकिन यहाँ उसके साथ, उसके दोस्त और अन्य छह लड़कों ने दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन तीन आरोपियों की तलाश अब भी जारी है।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि छात्रा का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह मामला बीते गुरुवार का बताया जा रहा है। यहाँ बीते गुरूवार की देर रात एक 13 साल की छात्रा के साथ 7 नाबालिग लड़कों ने दुष्कर्म किया था। वहीं इस मामले को लेकर लड़की ने बीते शुक्रवार को मांडर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के अनुसार पुलिस ने सात में से 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि 3 आरोपी अभी भी फरार हैं। इस मामले में लड़की ने थाने में बताया कि उसके एक परिचित दोस्त ने उसे फोन कर एक स्थान पर बुलाया और वहां से उसे वह घूमाने की बात बोल कर अपनी बाइक में बैठा कर एक सुनसान जगह पर ले गया। उस स्थान पर वहां पहले से उसके अन्य छह दोस्त मौजूद था।

सातों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के होने के बाद आरोपियों ने उसकी एक सहेली के घर के पास उसे छोड़ दिया। यहाँ पीड़िता ने अपनी रात गुजारी और उसके बाद सुबह अपने घर पहुंचने के बाद उसने घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। वहीँ जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज कराई। अब इस मामले में मांडर पुलिस ने 7 में से 4 आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया है लेकिन 3 की तलाश अब भी जारी है।

महाराष्ट्र: ट्रक से टकराई नितिन गडकरी के काफिले की गाड़ी

बाराबंकी में फर्जी कोरोना वैक्सीनेशन का खुलासा! मीडियाकर्मियों पर हमला

उत्तराखंड में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, आज भी भारी बारिश के आसार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -