jawaani jaaneman box office : सैफ़ की फ़िल्म कर रही है धीमी, जानिये क्या रहा कलेक्शन
jawaani jaaneman box office : सैफ़ की फ़िल्म कर रही है धीमी, जानिये क्या रहा कलेक्शन
Share:

हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता सैफ़ अली ख़ान, तब्बू और अलाया फर्नीचरवाला की फ़िल्म जवानी जानेमन ने रिलीज़ के चार दिनों में ठीकठाक कलेक्शन कर लिया है। vahiओपनिंग वीकेंड के बाद पहले सोमवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में गिरावट आयी, मगर वो एक्सपेक्टेड लाइंस पर ही है। फ़िल्म ने पहले सोमवार को 2.03 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसे मिलाकर जवानी जानेमन का चार दिनों का कलेक्शन अब 14.86 करोड़ हो गया है। अगर कलेक्शंस में गिरावट देखें तो ओपनिंग डे के मुक़ाबले लगभग 37 फीसदी कलेक्शंस नीचे आये हैं। फ़िल्म को ज़्यादातर दर्शक महानगरों से ही मिल रहे हैं। हालांकि तानाजी की चौथे सोमवार की कमाई जवानी जानेमन से अधिक रही।

 जवानी जानेमन ने 3.24 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी। वहीं, शनिवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में बढ़ोत्तरी हुई और 4.55 करोड़ जमा किये थे। इसके साथ ही रविवार को रिलीज़ के तीसरे दिन भी जवानी जानेमन के कलेक्शंस बढ़े और 5.04 करोड़ जुटा लिये। वही इस तरह ओपनिंग वीकेंड में जवानी जानेमन ने 12.83 करोड़ का कलेक्शन किया जा रहा है । ट्रेड जानकारों को फ़िल्म से इतनी ही अपेक्षा थी। वही जवानी जानेमन को नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है। यह एक पिता और बेटी की कहानी है। सैफ़ ने एक रंगीन मिज़ा़ज और मस्तमौला पिता का किरदार निभाया है, जो अपनी ज़िंदगी की अय्याशियों में मस्त है, लेकिन उसकी ज़िंदगी में उस वक़्त भूचाल आता है, जब उसकी बेटी उसे ढूंढते हुए पहुंच जाती है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की बेटी के रोल में अलाया फर्नीचरवाला हैं, जिन्होंने इस फ़िल्म से डेब्यू किया है। इसके अलावा तब्बू ने सैफ़ अली की पत्नी का रोल प्ले किया है। जवानी जानेमन के साथ रिलीज़ हुईं हिमेश रेशमिया की हैप्पी हार्डी एंड हीर और गुल मकई की स्थिति अच्छी नहीं है। इसके साथ ही दोनों फ़िल्में सम्मानजनक कलेक्शन नहीं कर सकी हैं। इसके अलावा , इससे पहले आयीं पंगा और स्ट्रीट डांसर भी कुछ कमाल नहीं कर सकीं, जिसके चलते जवानी जानेमन को सही मायनों में सिर्फ़ तानाजी से टक्कर मिल रही है, जो बॉक्स ऑफ़िस पर डटी हुई है। वही तानाजी में अजय देवगन ने टाइटल रोल निभाया है, हालाँकि सैफ़ अली ख़ान उदय भान राठौड़ के किरदार में हैं, जो फ़िल्म में नेगेटिव किरदार है।

Street Dancer 3D Box Office : वरुण की फिल्म का कलेक्शन हुआ धीमा, जानिये क्या रही कमाई

Tanhaji Box Office : 'तानाजी का कलेक्शन बरकरार, जानिये क्या रही कमाई

अजय देवगन स्टार्रर मैदान की रिलीज़ डेट टली, ये है वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -