दूसरी लड़की संग बॉयफ्रेंड को देख गुस्सा हुई जान्हवी कपूर, कमेंट कर पूछ लिया ये सवाल
दूसरी लड़की संग बॉयफ्रेंड को देख गुस्सा हुई जान्हवी कपूर, कमेंट कर पूछ लिया ये सवाल
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म हो गया है? दरअसल, जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के अफेयर की चर्चाएं बहुत दिनों से चल रही हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। मगर, हाल ही में शिखर पहाड़िया ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा जिसके कारण दोनों के अफेयर की चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों के रिलेशनशिप को कन्फर्म माना जा रहा है। 

जान्हवी के दोस्त ओरहान अवत्रामानी ने एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में सुहाना खान, खुशी कपूर, सारा अली खान, राशा थडानी, अलाया एफ और निर्वाण खान सहित कई स्टार किड्स दिखाई दिए। वहीं जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड एक लड़की के साथ स्पॉट हुए। ऐसे में जान्हवी ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ये पिंक में कौन है? इसके जवाब में शिखर ने लिखा, 'आई एम ऑल योर्स...मैं आपका हूं'। शिखर के इस कमेंट से ये बात काफी हद तक कंफर्म हो गई कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, बाद में शिखर और जान्हवी, दोनों ने कमेंट डिलीट कर दिया।

कौन है शिखर पहाड़िया?
शिखर पहाड़िया, महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। शिखर एवं जान्हवी के रिलेशनशिप का खुलासा करण जौहर ने किया था। कॉफी विद करण के एक एपिसोड में करण जौहर ने बोला था कि एक वक़्त था जब सारा अली खान और जान्हवी कपूर दो सगे भाईयों को डेट कर रही थीं। बता दें, ये दोनों सगे भाई कोई और नहीं बल्कि देश के गृह मंत्री रह चुके सुशील कुमार शिंदे के पोते शिखर और वीर पहाड़िया थे।

साउथ के इस मशहूर एक्टर संग रोमांस करेगी ऐश्वर्या राय! नाम जानकर झूम उठेंगे आप

धर्मेंद्र के कारण टूट गया था बॉबी देओल और नीलम का रिश्ता? खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

रश्मिका मंदाना के बाद कैटरीना कैफ के टॉवल फाइट सीन से हुई छेड़छाड़, देखकर भड़के फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -