इंदौर पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा, CM शिवराज हुए शामिल

इंदौर: भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा 1 दिन के ब्रेक के पश्चात् इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र से आरम्भ हुई। यात्रा में कोई केंद्रीय स्तर का नेता सम्मिलित नहीं हो रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान एवं बीजेपी के प्रदेश महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ही शहरवासियों का अभिवादन करने हुए चल रहे है। शिवराज सिंह चौहान ने यात्रा में कहा जन आशीर्वाद यात्रा में कहा कि यात्रा को जनता का समर्थन प्राप्त हो रहा है। मेरे लिए राज्य की जनता परिवार के समान है। 

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के मुद्दे पर सीएम शिवराज ने कहा कि उनके हिस्से जनता का आक्रोश है। उन्होंने कन्यादान योजना, संबल समेत कई योजनाएं बंद कर दी। इसे लेकर जनता कांग्रेस से नाराज है। कांग्रेस ने हिन्दू धर्म का अपमान किया है। यह मध्य प्रदेश की जनता सहन नहीं करेगी।विमानतल पर उनकी आगवानी MLA महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, जयपाल सिंह चावड़ा ने की। तत्पश्चात, वे कार से राऊ पहुंचे एवं एक वाहन पर सवार हुए। फिर यात्रा चार नंबर विधानसभा क्षेत्र पहुंचेगी।

यात्रा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 2-2 घंटे रुकेगी। 2 नंबर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा रात को पहुंचेगी तथा यहां यात्रा का समापन होगा। इंदौर में यात्रा कुल 12 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस के चलते सीएम नुक्कड़ सभाएं भी लेंगे। यात्रा मार्ग पर स्वागत के लिए सैकड़ों मंच लगाए गए है। दो विधानसभा क्षेत्रों में कुछ कार्यकर्ता टिकट मांग रहे दावेदारों के विरोध की तैयारी कर चुके है। पूर्व MLA सुदर्शन गुप्ता के विरोध भी यात्रा के चलते किया जाएगा। 

UP में फिर पलटी पुलिस की गाड़ी! एनकाउंटर में मारा गया पेशी पर जा रहा आरोपी

हिंदू अध्ययन केंद्र के तहत शुरू हुए MA हिंदू स्टडी के आवेदन, ये होंगे विषय

देश में पहली बार होने जा दुनिया की सबसे मशहूर बाइक रेसिंग हो सकती है कैंसिल, जानिए क्यों?

- Sponsored Advert -

Most Popular

मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -