होली पर 'दोस्त' जौहर महमूद से मिलने पहुंची सुमेधा शर्मा, उसने मांस काटने वाले चाक़ू से कर डाली हत्या
होली पर 'दोस्त' जौहर महमूद से मिलने पहुंची सुमेधा शर्मा, उसने मांस काटने वाले चाक़ू से कर डाली हत्या
Share:

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में होली वाले दिन एक महिला डॉक्टर की नृशंस हत्या कर दी गई। महिला की पहचान सुमेधा शर्मा के रूप में हुई है, वहीं कातिल जौहर महमूद गनी है। सुमेधा का क़त्ल करने के लिए जानवरों का मांस काटने वाले चाकू का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुमेधा और जौहर पहले से एक-दूसरे को जानते थे। जम्मू में 8 मार्च 2023 की शाम क़त्ल करने के बाद जौहर ने फेसबुक पर आत्महत्या करने की बात कही। जिसके बाद पुलिस उसके घर पहुँची और पूरे मामला उजागर हुआ। 

 

जानकारी के अनुसार, जम्मू के तालाब तिल्लो के गोल पुली की निवासी सुमेधा दिल्ली में रहकर MDS की पढ़ाई कर रही थी। कई वर्षों सुमेधा की पमपोश कॉलोनी के रहने वाले जौहर से दोस्ती थी। जौहर और सुमेधा दोनों ने जम्मू के सियोडा गंग्याल डेंटल कॉलेज से BDS की डिग्री ली थी। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई थी। सुमेधा आगे की पढ़ाई करने दिल्ली चली गई थी, वहीं जौहर महमूद जम्मू में रहकर ही पढ़ने लगा। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली से होली की छुट्टियों पर जम्मू पहुँचते ही सुमेधा अपने घर न जाकर सीधे जौहर महमूद से मिलने के लिए पमपोश कॉलोनी स्थित उसके घर पर पहुँच गई। यहाँ किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। झगड़े के दौरान जौहर ने किचन से चाकू लाकर सुमेधा के पेट पर एक के बाद एक कई वार कर दिए, जिससे मौके पर ही सुमेधा की मौत हो गई।

सुमेधा की मौत के बाद जौहर ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि वह अपने जीवन से तंग आ चुका है और आत्महत्या करने जा रहा है। जौहर का फेसबुक पोस्ट देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस जब जौहर के घर पहुँची तो घर का दरवाजा भीतर से बंद था। पुलिस जब दरवाजा तोड़ कर घर के अंदर दाखिल हुई, तो उसे खून से लथपथ सुमेधा और जख्मी अवस्था में पड़ा जौहर मिला। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने सुमेधा को मृत घोषित कर दिया, वहीं जौहर का उपचार चल रहा है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि इलाज के बाद जौहर का बयान लिया जाएगा। फिलहाल, घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर जौहर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जाँच की जा रही है।

बस में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

राजस्थान में हत्या का तालिबानी तरीका, कातिल ने सोशल मीडिया पर ली मर्डर की जिम्मेदारी

होली पर खून से लथपथ मिली 8 वर्षीय मासूम की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -