जम्मू कश्मीर: पुलवामा में एक्सीडेंटल फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत, पुलिसकर्मी अरेस्ट
जम्मू कश्मीर: पुलवामा में एक्सीडेंटल फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत, पुलिसकर्मी अरेस्ट
Share:

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पुलवामा में कथित रूप से पुलिसकर्मी द्वारा एक्सिडेंटल फायरिंग में एक स्थानीय शख्स की जान चली गई है। पुलिसकर्मी को अरेस्ट कर लिया गया है। नेशनल कांफ्रेंस (NC) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) सहित सियासी दलों ने इस घटना की निंदा की और “विश्वसनीय जांच” की मांग की। मृतक की शिनाख्त आसिफ अहमद पडरू के रूप में की गई है, जिसे एक पुलिसकर्मी की सर्विस राइफल से गलती से चली गोली लग गई। बाद में आसिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

कश्मीर ज़ोन पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बताया गया है कि, 'आज पुलवामा के हाल में ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी की राइफल से गलती से गोली चल गई, जिससे एक व्यक्ति जख्मी हो गया। शख्स को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया।' एक अन्य ट्वीट में कश्मीर जोन पुलिस ने कश्मीर के ADGP के हवाले से कहा कि, 'बाद में आसिफ अहमद पडरू ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। केस दर्ज कर पुलिसकर्मी को अरेस्ट कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।'

25 साल के आसिफ अहमद को सुबह 10 बजे गोली लगी। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि “गलती करने” वाले पुलिकर्मी को अरेस्ट कर लिया गया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस आसिफ के मौत के कारणों की जांच कर रही है। PDP चीफ  महबूबा मुफ्ती ने पडरू के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के नाम पर आसिफ को अपनी जान गवानी पड़ी है।

आदिपुरुष पर लगे बैन.., अयोध्या स्थित राम मंदिर के मुख्य पुजारी की मांग

जब अज़ान के लिए अमित शाह ने बीच में ही रोक दिया अपना भाषण, जनता से अनुमति लेकर दोबारा बोले

पहली बार 10 हज़ार करोड़ के पार पहुंचा पंजाब का GST कलेक्शन, गदगद हुए केजरीवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -