ताज महल में लगाए 'जय श्री राम' के नारे, हिन्दू युवा वाहिनी के 4 सदस्य गिरफ्तार
ताज महल में लगाए 'जय श्री राम' के नारे, हिन्दू युवा वाहिनी के 4 सदस्य गिरफ्तार
Share:

आगरा: कोरोना महामारी के संकटकाल के बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में आगरा के ताजमहल परिसर में हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्यों द्वारा भगवा ध्वज फहराया जा रहा है। वीडियो में वाहिनी के पदाधिकारियों ने भगवा ध्वज फहराकर जय श्रीराम के नारे लगाते देखे जा रहे हैं। इन कार्यकर्ताओं को सीआईएसएफ जवानों ने गिरफ्तार कर लिया हैै।  

पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, उन्माद भड़काने के आरोप में सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। ताजगंज थाना पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि ताजमहल परिसर में कभी आरती तो कभी गंगाजल छिड़कने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ताजा मामले में हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष गौरव ठाकुर ने अपने साथियों के साथ ताजमहल में भगवा झंडा फहरा दिया। ये लोग अपनी जेबों में ध्वज रखकर ले गए थे।

इससे पहले पिछले दशहरे के दिन ताजमहल में कुछ हिंदूवादी संगठनों ने ताजमहल में जाकर भगवा झंडा फहराया था। इन हिंदूवादी संगठनों ने न सिर्फ झंड़ा फहराया साथ ही साथ वह ताजमहल के अंदर शिव चालीसा भी पढ़ी। बता दें ताजमहल की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ (CISF) के पास है।

आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के भाव, यहां जानें ताजा कीमतें

टाटा पावर छत पर सौर के एमएसएमई ग्राहकों के लिए वित्तपोषण योजना की करेंगे पेशकश

छुट्टियों के मौसम से अर्थव्यवस्था हो सकती है प्रभावित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -