सियासी भूचाल के बीच फूटा इरफान के पिता फुरकान का गुस्सा, कह डाली ये बड़ी बात
सियासी भूचाल के बीच फूटा इरफान के पिता फुरकान का गुस्सा, कह डाली ये बड़ी बात
Share:

रांची: झारखंड के कैश कांड एवं कांग्रेस के 3 विधायकों की बंगाल में पैसों के साथ गिरफ्तारी के बाद सूबे की सियासत में भूचाल आ गया है। कांग्रेस में अंतर्कलह बढ़ गई है। रुपयों के साथ गिरफ्तार हुए MLA इरफान अंसारी के पिता फुरकान अंसारी ने कांग्रेस के MLA अनूप सिंह उर्फ जयमंगल सिंह के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। उनका आरोप है कि असम के सीएम के साथ फोटो अनूप की वायरल हो रही है तथा सरकार गिराने के प्रयास को लेकर गिरफ्तारी तीन विधायकों की हुई है। दूसरी तरफ कांग्रेस एवं सत्तापक्ष में आपसी सिर फुटव्वल को देखकर भाजपा ने सदन में सीएम के इस्तीफे की मांग करते हुए खूब हंगामा किया। लिहाजा स्पीकर ने भाजपा के 4 विधायकों को 4 अगस्त तक के लिए निलंबित कर दिया है।

वहीं, इरफान अंसारी के पिता फुरकान अंसारी ने इल्जाम लगाते हुए कहा कि पार्टी के ही कुछ व्यक्तियों ने मिलकर उनके बेटे को फंसाया है। हड़बड़ी इतनी थी कि FIR में दिनांक भी 2020 की है। यानी फंसाने की तैयारी पहले से थी। FIR भी ऐसे MLA ने दर्ज कराई जिनकी तस्वीर हिमंत बिस्वा सरमा के साथ वायरल हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब बैटल ऑफ सुपरमेसी चल रही है।

दरअसल, झारखंड में बीते दिन 3 MLA कोलकाता के हावड़ा से कई सारे रुपयों के साथ गिरफ्तार किए गए थे। तत्पश्चात, कोलकाता पुलिस ने तीनों विधायकों को 10 दिन के लिए हिरासत पर लिया है। कांग्रेस के बेरमो MLA अनूप सिंह ने तीनों विधायकों पर अरगोड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। तत्पश्चात, इरफान अंसारी के पिता फुरकान अंसारी ने FIR की कॉपी में सही डेट नहीं लिखे जाने पर प्रश्न खड़े किए हैं। वहीं फुरकान अंसारी ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के साथ झारखंड के कांग्रेस MLA अनूप सिंह की तस्वीर दिखाकर कहा था कि ये तस्वीर देख कर समझ सकते हैं कि कौन किधर जा रहा है। फुरकान कांग्रेस के पुराने लोग में से हैं। अब झारखंड की राजधानी रांची में कांग्रेस पार्टी को एकजुट और मजबूत करने का काम करेंगे।

फडणवीस से असलम शेख की मुलाकात पर लोगों ने उठाए सवाल, अब नाना पटोले दी ये सफाई

'भाजपा में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस और TRS के कई विधायक..', BJP का दावा

अमित शाह, राहुल गांधी अपनी पार्टी के साथ करेंगे बैठक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -