फडणवीस से असलम शेख की मुलाकात पर लोगों ने उठाए सवाल, अब नाना पटोले दी ये सफाई
फडणवीस से असलम शेख की मुलाकात पर लोगों ने उठाए सवाल, अब नाना पटोले दी ये सफाई
Share:

मुंबई: शिवसेना के विधायकों ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बगावत कर दी थी तत्पश्चात, महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) की सरकार गिर गई थी। एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। महाराष्ट्र में शिवसेना एवं भाजपा की सरकार के सत्ता में आने के बाद कांग्रेस में भी बगावत की सुगबुगाहट आरम्भ हो गई थी। उद्धव सरकार में मंत्री रहे कांग्रेस के MLA असलम शेख ने बीते दिनों शिंदे सरकार के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। असलम शेख की देवेंद्र फडणवीस के साथ मुलाकात के बाद कांग्रेस में बगावत की वार्ता ने जोर पकड़ लिया था। अब महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने देवेंद्र फडणवीस से असलम शेख की मुलाकात को लेकर सफाई दी है।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने असलम शेख का बचाव करते हुए बोला है कि फडणवीस के साथ असलम शेख की मीटिंग मछुआरों से संबंधित मुद्दों को लेकर थी। इस मुलाकात का कोई और मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। देवेंद्र फडणवीस के नजदीकी माने जाने वाले मोहित कंबोज के साथ असलम शेख के दिखाई देने को लेकर एक प्रश्न पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि उस दिन कंबोज का जन्मदिन था। जब असलम शेख, देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने गए थे, कंबोज उनके घर पर ही थे। आगे उन्होंने कहा कि मोहित कंबोज एवं असलम शेख, दोनों के घर भी एक ही क्षेत्र में हैं। इसलिए हो सकता है कि उन्होंने साथ यात्रा की होगी।

नाना पटोले ने कहा कि एक मंत्री के रूप में असलम शेख ने मुंबई में मछुआरों के लिए कुछ अच्छे निर्णय लिए थे। उन्होंने ये भी जोड़ा कि मछुआरों के हितों की रक्षा एवं अच्छे फैसले नई सरकार की तरफ से कहीं बदल न दिए जाएं, इसे लेकर असलम शेख ने फडणवीस से भेंट की थी। गौरतलब है कि असलम शेख ने सागर बंगले पहुंचकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। बता दें कि असलम शेख, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रहे थे। असलम शेख पर आरोप है कि उन्होंने माढ क्षेत्र में कुछ फिल्म स्टूडियो के लिए अवैध तरीके से इजाजत दी। उद्धव सरकार में मंत्री रहे असलम शेख के पास टेक्सटाइल्स, पोर्ट एवं फिशरीज विभाग का कार्यभार था।

'भाजपा में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस और TRS के कई विधायक..', BJP का दावा

अमित शाह, राहुल गांधी अपनी पार्टी के साथ करेंगे बैठक

ख़त्म नहीं हो रही कांग्रेस की तलाश, क्या कोई गैर-गांधी बन पाएगा पार्टी का 'अध्यक्ष' ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -