क्या आपको भी IRCTC से नहीं मिल पता है कन्फर्म तत्काल टिकट, तो करें ये छोटा सा काम
क्या आपको भी IRCTC से नहीं मिल पता है कन्फर्म तत्काल टिकट, तो करें ये छोटा सा काम
Share:

नई दिल्ली: ट्रेन से यात्रा बहुत लोग करते हैं। लंबी दूरी के लिए कई व्यक्तियों की पहली पसंद ट्रेन की यात्रा ही होती है। हालांकि, इसके लिए आपको रिजर्वेशन की आवश्यकता होती है। व्यस्त रूट में रिजर्वेशन लेने में काफी अधिक समस्या आती है। इसके लिए रेलवे तत्काल टिकट का विकल्प देता है। किन्तु कम सीट और डिमांड अधिक रहने के कारण कन्फर्म तत्काल टिकट बुक करने में बहुत समस्या आती है। 

हालांकि, आप काफी सरलता से अपने लिए कन्फर्म तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट की भी आवश्यकता नहीं होगी तथा आप एजेंट्स के चक्कर लगाने के झंझट से भी फ्री हो जाएंगे। IRCTC के माध्यम से कन्फर्म तत्काल टिकट बुक करने का पूरा प्रोसेस हम आपको यहां पर बता रहे हैं। ये तरीका बहुत सरल है। इसके लिए आपको सिर्फ IRCTC पर एक विकल्प करना होगा। 

वही ये विकल्प मास्टर लिस्ट का है। IRCTC यूजर्स को मास्टर लिस्ट बनाने की फैसिलिटी देता है। इसके लिए आपको IRCTC अकाउंट सेटिंग में जाकर मास्टर लिस्ट बनाना होगा। मास्टर लिस्ट में आप उन व्यक्तियों की डिटेल्स ऐड कर सकते हैं जिनका टिकट आपको बुक करना है। इसमें नाम, उम्र, आधार नंबर एवं दूसरी जानकारी होती है। इससे सीट बुक करते वक़्त आपको ये जानकारी भरने की आवश्यकता नहीं होगी। मास्टर लिस्ट बन जाने के बाद आप तत्काल टिकट बुक करने के लिए IRCTC के ऐप या पोर्टल पर 1 से 2 मिनट पहले लॉगिन कर लें। एसी के लिए तत्काल टिकट बुकिंग प्रातः 10 बजे से आरम्भ होती है जबकि स्लीपर के लिए इसकी टाइमिंग 11 बजे से रखी गई है। मान लीजिए आप यदि एसी के लिए तत्काल  टिकट बुक करना चाहते हैं तो आपको 9.58 बजे तक IRCTC अकाउंट लॉगिन कर लेना है। तत्पश्चात, उस ट्रेन और रूट को सेलेक्ट करके रखें जिससे आप यात्रा करना चाहते हैं। तत्काल टिकट की बुकिंग आरम्भ होते ही आप यात्री डिटेल्स मास्टर लिस्ट से सेलेक्ट कर सकते हैं। 

दमदार कैमरे के साथ लॉन्च होने जा रहा है OnePlus का ये नया समर्टफोन

बर्थडे पर केक खाना पड़ा भारी, अस्पताल पहुंचे सभी बच्चे

भाजपा नेता के बेटे ने कर डाली 11 वर्षीय दोस्त की हत्या! जानिए पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -