'इक़बाल सिंह बैंस इस्तीफा दो..', मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का त्यागपत्र क्यों मांग रही कांग्रेस ?
'इक़बाल सिंह बैंस इस्तीफा दो..', मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का त्यागपत्र क्यों मांग रही कांग्रेस ?
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बहुत कम समय बचा है, ऐसे में सियासी दलों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सियासी लाभ के लिए राज्य प्रशासन का दुरुपयोग करने का इल्जाम लगाया है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जिस अधिकारी की सेवा अवधि नवंबर 2022 में ख़त्म हो गई थी, उसे बार-बार (सेवा का) विस्तार क्यों दिया जा रहा है? कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने पूछा कि, “क्या मध्य प्रदेश में कोई दूसरा IAS अधिकारी नहीं है जो इकबाल सिंह बैंस का स्थान ले सके।'

विवेक तन्खा ने रविवार को पार्टी हेडक्वार्टर में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि सीएम चौहान "अपना सियासी एजेंडा तय करने के लिए पूरी तरह से मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस पर निर्भर हैं।' कांग्रेस नेता ने कहा कि, 'ऐसी स्थिति में, अधिकारी (CS) मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ दल का पक्ष लेने के लिए अपना पूरा दिमाग लगाते हैं।' प्रवर्तन निदेशालय (ED) प्रमुख संजय मिश्रा के सेवा विस्तार पर सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणी का हवाला देते हुए तन्खा ने कहा कि, 'मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को नैतिक आधार पर अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए और यदि वह अगले शनिवार तक ऐसा नहीं करते हैं. हम उनके सेवा विस्तार को कानूनी तरीके से चुनौती देने के लिए आगे बढ़ने के लिए बाध्य हो जाएंगे।

तन्खा ने बैंस पर उनके 'गलत' निर्देशों का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों की 'CR खराब करने' का गंभीर इल्जाम लगाया। उन्होंने कहा कि, 'आप (इकबाल सिंह बैंस) राज्य के मुख्य सचिव हैं, सीएम शिवराज या भाजपा के मुख्य सचिव नहीं। आपका अपने सहकर्मियों के साथ बुरा बर्ताव रहता है। आप उन लोगों का CR खराब कर रहे हैं, जो आपके गलत निर्देशों को स्वीकार नहीं करते हैं।' हालाँकि, यह पहली दफा नहीं है, जब कांग्रेस ने मुख्य सचिव के रूप में बैंस के विस्तार और उनकी भूमिका पर सवाल उठाया है। हाल ही में, एक वरिष्ठ कांग्रेस MLA गोविंद सिंह, जो राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता (LoP) भी हैं, ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) को पत्र लिखकर इकबाल सिंह बैंस को पद से हटाने की मांग की थी।

चुनाव आयोग को लिखे अपने पत्र में, भिंड जिले के लहार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस MLA - गोविंद सिंह ने मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान "पारदर्शिता" पर अपनी आशंका व्यक्त की है। विशेष रूप से, मध्य प्रदेश के मौजूदा मुख्य सचिव - इकबाल सिंह बैंस (1985 बैच के IAS) नवंबर 2022 में अपनी सेवा से रिटायर होने वाले थे, हालांकि, केंद्र की मंजूरी के साथ राज्य सरकार ने उनकी सेवा नवंबर 2023 तक (छह माह के दो विस्तार) बढ़ा दी है।

'गंगा मैया की जय कहना डूब मरने वाली बात, मुसलमानों ने चूड़ियां नहीं पहनीं..', कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी के नफरती बोल, Video

MP से सामने आई चोरी की अनोखी घटना, रुपए-पैसे की जगह ये चीजें चुराती नजर आई लड़कियां

23 अगस्त को 'इतिहास' रचने जा रहा है चंद्रयान-3, ISRO चीफ ने बताया क्यों क्रैश हुआ था चंद्रयान-2 ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -