MP से सामने आई चोरी की अनोखी घटना, रुपए-पैसे की जगह ये चीजें चुराती नजर आई लड़कियां
MP से सामने आई चोरी की अनोखी घटना, रुपए-पैसे की जगह ये चीजें चुराती नजर आई लड़कियां
Share:

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है यहाँ एक नया गिरोह सक्रिय हुआ है, जो कीमती समान और सोने चांदी की आभूषण नहीं बल्कि डिपार्टमेंटल स्टोर से कीमती चॉकलेट्स चुराता है। चोरी की एक घटना हाल ही में ग्वालियर की डीडी नगर इलाके में देखने को मिली है। जहां कुछ युवतियां एक डिपार्टमेंटल स्टोर से चॉकलेट चुराती हुई दिखाई दी हैं।

प्राप्त हुई खबर के मुताबिक, ग्वालियर की महाराजपुरा थाना इलाके के डीडी नगर गेट के पास ही रियांशी डिपार्टमेंटल स्टोर है। पिछले रविवार की शाम यहां एक अनोखी घटना देखने को मिली। स्टोर के मालिक ने बताया कि शाम के वक़्त जब वे दुकानदारी में व्यस्त थे, उसी वक़्त उनके स्टोर में चार लड़कियां एक साथ आईं, जिन्होंने अनोखी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, उन्होंने रुपए पैसे नहीं बल्कि डिपार्टमेंटल स्टोर में रखी हुई कीमती चॉकलेट्स चुराई हैं। युवतियों के जाने के पश्चात् जब चॉकलेट्स की कमी दिखाई दी। तो डिपार्टमेंटल स्टोर का CCTV फुटेज खंगला गया। जिसमें देखा कि डिपार्टमेंट स्टोर में आईं चारों युवतियों में से एक लड़की फ्रिज से चॉकलेट निकालकर अपने जींस की पॉकेट में रखती हुई दिखाई दी।

रियांशी डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक ने बताया कि स्टोर में एक साथ 4 युवतियां आईं, जो देखने में अच्छे खासे घर की लग रही थीं। वहीं कुछ युवतियां काउंटर के पास खड़ी हो गईं। एक लड़की स्टोर में अंदर चली गई। जिसने एक के पश्चात् एक 4 बार फ्रिज से चॉकलेट निकाले तथा अपनी जींस की पॉकेट में रख ली। घटना को अंजाम देने के पश्चात् सभी युवतियां एक साथ स्टोर से बाहर निकल गईं। जब चॉकलेट की आवश्यकता पड़ी तो देखा कि स्टॉक काफी कम था। CCTV फुटेज चेक करने पर उसमें वो लड़कियां चॉकलेट चुराती हुई दिखाई दी। चोरी हुई चॉकलेट का भाव 400 से ₹500 बताया जा रहा है। इस बात की शिकायत डिपार्टमेंटल स्टोर संचालक ने पुलिस से भी की है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इस घटना को अंजाम आसपास के हॉस्टल्स में रहने वाली युवतियों द्वारा दिया गया है। वहीं डिपार्टमेंट स्टोर के संचालक ने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। इसलिए अन्य डिपार्टमेंटल स्टोर भी सतर्क रहें।

PM मोदी ने की CM शिवराज की तारीफ, बोले- 'MP में पिछले 3 वर्षों में करीब 50 हजार...'

एक ठगी ने ले ली हंसते-खेलते परिवार की जान, बच्चों को जहर देकर फंदे पर झूले पति-पत्नी, शारिक-अरशद, फरहान सहित 5 गिरफ्तार

दिल्ली रेप: अस्पताल के फर्श पर सोती नज़र आईं स्वाति मालीवाल, पुलिस पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -