कांग्रेस बोली- 'इंटरनेशनल लेवल पर योग को ले गए नेहरू, थरूर ने PM मोदी को दिया श्रेय
कांग्रेस बोली- 'इंटरनेशनल लेवल पर योग को ले गए नेहरू, थरूर ने PM मोदी को दिया श्रेय
Share:

नई दिल्ली: बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर न्यू यॉर्क से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को संबोधित किया, किन्तु कांग्रेस ने प्रातः 7 बजे पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का एक फोटो साझा कर योग दिवस पर राजनीति आरम्भ कर दी। कांग्रेस ने नेहरू का शीर्षासन करते हुए तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा- 'पंडित नेहरू को धन्यवाद, जिन्होंने योग को लोकप्रिय बनाया तथा इसे राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाया।' 

वहीं वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भी नेहरू के इसी तस्वीर को साझा करते हुए ट्वीट किया- यह योग करते हुए देश के पहले पीएम पंडित नेहरू की तस्वीर है। डिस्कवरी ऑफ इंडिया में पंडित नेहरू ने कहा था, 'पतंजलि की योग प्रणाली शरीर के अनुशासन, मस्तिष्क के विकास के लिए मानसिक एवं आध्यात्मिक प्रशिक्षण के लिए अनिवार्य है।' हालांकि इस ट्वीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने अब ऐसा ट्वीट कर दिया, जिससे पार्टी की किरकिरी होने लगी है। दरअसल थरूर ने कांग्रेस के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- बिल्कुल, हमें उनका भी धन्यवाद करना चाहिए जिन्होंने योग को पुनर्जीवित कर लोकप्रिय बनाया। इसमें हमारी सरकार, पीएम, विदेश मंत्रालय सम्मिलित हैं। इन्‍होंने संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से योग दिवस का अंतरराष्ट्रीयकरण किया। मैं दशकों से कहता आ रहा हूं कि योग हमारी सॉफ्ट पावर का महत्वपूर्ण भाग है। इसे मान्यता मिलने पर बहुत अच्छा लगता है।'

योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि योग एक स्वस्थ एवं शक्तिशाली समाज का निर्माण करता है, जहां सामूहिक ऊर्जा बहुत अधिक होती है। उन्होंने कहा कि भारत की अपील पर 180 देशों का योग को लेकर साथ आना, ऐतिहासिक है। योग ने हमें एकजुट किया। उन्होंने कहा कि योग एक विचार था, जिसे आज दुनियाभर ने अपनाया है। आज योग ग्लोबिल स्प्रिट बन गया है। योग ने हमेशा से जोड़ने का काम किया है। हमारे आदर्श हो, भारत का दर्शन हो या दृष्टि हो हमने हमेशा जोड़ने, अपनाने एवं अंगीकार करने वाली परंपरा को पोषित किया है। पीएम ने कहा, हमने नए विचारों का स्वागत किया है। उन्हें संरक्षण दिया है। हमने विविधताओं को समृद्ध किया है। उन्हें सेलिब्रेट किया है। ऐसी हर संभावना को योग प्रबल से प्रबलतम करता है। योग हमारी अंतदृष्टि को विस्तार देता है। योग हमें उस चेतना से जोड़ता है, जो हमें एकता का अहसास कराता है। हमें योग के माध्यम से हमारे अंतर्विरोधों को समाप्त करना है। हमें योग के माध्यम से विरोधों और प्रतिरोधों को समाप्त करना है। हमें एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को विश्व के सामने उदाहरण के सामना पेश करना है।
 

PM मोदी के फैन है एलन मस्क, बोले- 'प्रधानमंत्री को वास्तव में भारत की बहुत परवाह है'

नए फ्रिज के कंप्रेसर फटने से गिरी मकान के पिछले हिस्से की दिवार

कल छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह, आम सभा को करेंगे सम्बोधित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -