स्वच्छता के बाद अब इस मामले में भी No-1 बना इंदौर, केंद्रीय मंत्री ने जारी की सूची
स्वच्छता के बाद अब इस मामले में भी No-1 बना इंदौर, केंद्रीय मंत्री ने जारी की सूची
Share:

इंदौर: स्वच्छता के मामले में इंदौर पहले से ही शीर्ष पर है। अब फरफॉर्मेंस इंडेक्स की लिस्ट में भी इंदौर नगर पालिक निगम पहले नंबर पर आ गया है। देश में इंदौर और नई दिल्ली पालिका परिषद दो ऐसे नगर निगम हैं, जो शीर्ष रैकिंग में शामिल हुए हैं। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने पहली दफा नगर निगमों की परफॉमेंस इंडेक्स लिस्ट जारी की।

इस फेहरिस्त में 10 लाख की आबादी वाले नगर निगमों में इंदौर सबसे पहले पायदान पर रहा है, जबकि 10 लाख से कम आबादी वाले नगर निगमों में नई दिल्ली पालिका परिषद पहले नंबर पर रही है। यह परफार्मेंस इंडेक्स-2020 के नाम से जारी किए गए हैं। बता दें कि इंदौर चार बार से लगातार स्वच्छता के मामले में पूरे देश में अव्वल है। वहीं, पांचवीं बार नंबर वन बनने के लिए इंदौर नगर निगम ने पूरी ताकत लगा दी है।

बता दें कि केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने यह रिपोर्ट जारी की है। नगर निगमों की परफार्मेंस रैकिंग के लिए 114 शहर शामिल किए गए थे। इसमें 5 पिलरों और 100 इंडिकेशनों को शामिल किया गया था, जिसके आधार पर इनकी रैंकिंग तय की गई। इन 5 पिलरों में नगर निगमों की सेवाएं, आर्थिक स्थिति, पॉलिसी, तकनीक और प्रशासन कैसा है, इसे शामिल किया गया था।

आखिर क्यों 8 मार्च को ही मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, जानिए इसके पीछे का रहस्य

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021: जानिए किस वर्ष को महिला सशक्तिकरण वर्ष किया गया था घोषित?

लेक्सस इंडिया ने 2.15 करोड़ रुपये में लॉन्च किया लिमिटेड-एडिशन एलसी 500h

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -