इंदौर: जाम गेट के पास स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, कई बच्चे घायल, एक छात्र का हाथ टूटा
इंदौर: जाम गेट के पास स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, कई बच्चे घायल, एक छात्र का हाथ टूटा
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर के पास आज एक दुखद हादसा हो गया, यहाँ जाम गेट के नजदीक स्‍कूल बस पलट गई। इस हादसे में 13 बच्‍चे जख्मी हो गए, वहीं 1 बच्‍चे का हाथ कट गया। उस बच्‍चे का हाथ कोहनी से उखड़ गया। शुभम ठाकुर नामक इस बच्‍चे को इलाज के लिए इंदौर लाया गया है। आसपास के लोग बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए थे। यह जगह इंदौर से लगभग 30 किलोमीटर दूर है। बताया जाता है कि तीन बसों में लगभग 100 बच्‍चे पिकनिक मनाने के लिए गए थे। इनमें से एक बस पलटी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जाम गेट के मंडलेश्वर थाना अंतर्गत स्कूल बस हादसे का शिकार हुई। बताया जाता है कि इस दुर्घटना में लगभग 13 बच्चे जख्मी हुए हैं। इस हादसे में एक बच्चे का हाथ पूरी तरह कट गया है। बच्चों का उपचार महू के मध्यभारत अस्पताल व गेटवेल अस्पताल में चल रहा है। कुछ बच्‍चों को उपचार के लिए इंदौर लाया गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में शुभम ठाकुर नामक बच्चे का हाथ कटा है। शुभम ठाकुर गेटवेल अस्पताल में एडमिट है। यह हादसा जामगेट से 2 किमी नीचे मंडलेश्वर थाना क्षेत्र में घाट पर हुआ है।  

शुभम पिता गौतम ठाकुर, केलोद हाला लसुड़िया मोरी (इंदौर) के रहने वाले हैं। हादसे में रोहित डांगी पुत्र विष्णु डांगी व हरिओम डांगी पुत्र जगदीश डांगी भी जख्मी हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 13 बच्चे व 2 महिला शिक्षिका जख्मी हुई हैं।ये सब सुबह करीब 8 बजे स्कूल से निकले थे। हादसे में 10वीं कक्षा के छात्र हेमंत पुत्र रामकरण मंडल 1की अंंगुली कट गई है।यह फोनेक्स टाउनशिप इंदौर का रहने वाला है।

मणिपुर में किसने फैलाया था 'नफरत' का केरोसिन, कैसे रचा गया पूरा प्रोपेगेंडा ? महीनों बाद ख़ुफ़िया एजेंसियों के हाथ लगा सबसे बड़ा सबूत

गहलोत सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाया VAT ! पेट्रोल पंप वालों की हड़ताल, दी बड़ी चेतावनी

'2-4 लाख नहीं, भारत में करोड़ों मुसलमान हैं, अगर..', सपा सांसद एसटी हसन की खुली धमकी !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -