पाक-अफगान बॉर्डर पर अंधाधुंध गोलीबारी, कई नागरिक जख्मी, क्या छिड़ेगा युद्ध ?
पाक-अफगान बॉर्डर पर अंधाधुंध गोलीबारी, कई नागरिक जख्मी, क्या छिड़ेगा युद्ध ?
Share:

काबुल: पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सरहद पर एक बार फिर तनाव बढ़ने लगा है। बीते कई दिनों से दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हो रही है। जिसमें कई नागरिकों के जख्मी होने की जानकारी सामने आई है। दरअसल, चमन-स्पिन बोल्डक सीमा पर अफगानी तालिबानी लड़ाकों और पाकिस्तानी सुरक्षबलों के बीच लड़ाई जारी है। 

पाकिस्तान के मीडिया ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है कि दोनों ओर से लगातार गोलीबारी जारी है और इसमें कई नागरिक घायल हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस संघर्ष में अब तक दो घायलों को अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। लगातार फायरिंग के बीच तालिबानी लड़ाके बॉर्डर की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं बॉर्डर पर जारी सैन्य स्थिति के कारण बलूचिस्तान में के सभी अस्पतालों के लिए आपातकाल का ऐलान किया गया है।

बता दें कि इससे पहले 11 दिसंबर को भी दोनों ओर से अंधाधुंध फायरिंग हुई थी। जिसमें 6 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत होने की बात कही गई थी। वहीं 17 से ज्यादा लोग जख्मी बताए गए थे। इसको लेकर पाकिस्तानी सेना ने बयान जारी किया था। जिसमें दावा किया गया था बिना किसी उकसावे के उनके नागरिकों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई। पाकिस्तानी सेना ने आरोप लगाया था कि तालिबान द्वारा तोपखाने और मोर्टार का उपयोग किया गया। 

जीते तो भी दंगे, हारे तो भी दंगे.., जल रहा फ्रांस, लेकिन जलाने वाला कौन ?

बाप की अश्लील फोटो देख भड़की बेटी, उठा लिया ये खौफनाक कदम

कार में छात्र के साथ टीचर ने बनाए संबंध और फिर जो हुआ...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -