जीते तो भी दंगे, हारे तो भी दंगे.., जल रहा फ्रांस, लेकिन जलाने वाला कौन ?
जीते तो भी दंगे, हारे तो भी दंगे.., जल रहा फ्रांस, लेकिन जलाने वाला कौन ?
Share:

पेरिस: 14 दिसंबर को फ्रांस ने सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराया और फीफा 2022 के फाइनल में जगह बनाई, जहाँ अब उसका मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। लेकिन, फ्रांस के हाथों मिली शिकस्त से मोरक्को के प्रशंसक चिढ़ गए और फ्रांस और अन्य यूरोपीय शहरों में दंगे भड़क उठे।

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक 14 वर्षीय लड़का इन दंगों में मारा गया। बता दें कि, इससे पहले जब मोरक्को ने पुर्तगाल को हराया था, टीम के प्रशंसकों ने इसे इस्लाम और उम्माह की जीत बताते हुए फ्रांस में जमकर उत्पात मचाया था। उस समय मोरक्को समर्थक सड़कों पर   उतर आए थे और नारेबाजी आदि करके सड़कें ब्लॉक कर दी थी, यहाँ तक कि, स्थिति को संभालने का प्रयास कर रहे पुलिस पर भी हमले किए गए थे।  

 

हालिया मामले में,  मोरक्को समर्थन के एक समूह ने फ्रांस में ही एक फ़्रांसिसी नागरिक की कार से फ्रांस का ही झंडा हटाने की कोशिश की थी। यही नहीं दंगाइयों के समूह ने कार पर हमला भी किया। इस हमले से घबराए चालक ने कार को थोड़ा सा रिवर्स किया और लड़के को कुचलते हुए तेजी से पीछे की तरफ मुड़ गया। घायल लड़के को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, मोरक्को समर्थकों ने बालकनी पर एक फ्रांसीसी ध्वज को हटाने के साथ, एक फ्लैट पर पथराव भी किया। तोड़फोड़ की धमकी के बाद फ्लैट के निवासी को फ्रांस में रहने के बाद भी अपने देश का झंडा हटाना पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस में रहने वाले मुस्लिमों को फ़्रांसिसी नागरिकों द्वार जश्न मनाना पसंद नहीं आया और उन्होंने इसका विरोध करते हुए जमकर उत्पात किया, जिसके परिणाम स्वरुप दंगे हुए।  फ्रांस ने पूरे देश में लगभग 10,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है, जिनमें से 5,000 को अकेले पेरिस में ही तैनात किया गया है। 

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, सेमीफइनल में मिली जीत के बाद फ्रांस के लोग जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए। हालांकि, इससे इलाके में रहने वाले इस्लामी मुल्क मोरक्को के समर्थक भड़क गए और दोनों पक्ष भिड़ गए। बता दें कि, फंसे में में मोरक्को मूल के लोगों की बड़ी आबादी रहती है। आँकड़ों के मुताबिक, करीब एक लाख मोरक्को फ्रांस में रहते हैं।

FIFA में इस्लामी मुल्क मोरक्को की जीत पर दंगों की आग में जल उठा फ्रांस, पुलिस पर भी हुए हमले

दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति नहीं रहे एलन मस्क, जानिए कौन बना नंबर-1 दौलतमंद ?

मुश्किल में अफगानी लड़कियां ! तालिबान ने पहले स्कूल नहीं जाने दिया, अब कह रहा परीक्षा दो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -