ब्रिटेन के सबसे अमीरों की सूची में पहले पायदान पर भारतीय मूल के रुबेन बंधु
ब्रिटेन के सबसे अमीरों की सूची में पहले पायदान पर भारतीय मूल के रुबेन बंधु
Share:

लंदन : ब्रिटेन में भी दोलतमंदो की सूची में सबसे पहला नाम भारतीयों का ही है। द संडे टाइम्स ने 2016 के रइसों की सालाना सूची जारी की है। मुंबई में जन्मे सिमोन रुबेन और डेविड ब्रिटेन के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में नंबर वन पर है।

उनकी कुल संपत्ति 13.1 अरब पांड यानि 1244.5 अरब रुपए की है। इसके साथ ही हिंदूजा बंधु 13 अरब पांड के साथ दूसरे नंबर पर विराजमान है। रुबेन बंधु का जन्म भारत के एक धनाढ्य इराकी-यहूदी परिवार में हुआ था। 1950 के दशक में वे ब्रिटेन चले गए।

वहां उन्होने मेटल और प्रॉपर्टी का कारोबार शुरु किया। लंदन ऑक्सफोर्ड एयरपोर्ट और लंदन हेलीपोर्ट के मालिक रुबेन बंधु की दौलत बीते एक साल में ही करीब 3.4 अरब पांड बढ़ी है। बीते साल इसी रैंकिंग में वो पांचवे स्थान पर थे और आज शीर्ष पर।

77 वर्षीय डेविड और 74 वर्षीय सिमोन की लंदन में प्रॉपर्टियों में मिलबैंक टावर, विक्टोरिया में जॉन लुइस पार्टनरशिप हेडक्वार्टर और स्लोएन स्ट्रीट में दुकानें शामिल हैं। मेट्रो बैंक में वे प्रमुख निवेशक हैं। दूसरी ओर भारतीय मूल के लक्ष्मी एन मित्तल के लिए यह साल अच्छा नहीं रहा।

दुनिया भर में छाई सुस्ती का प्रभाव उनके स्टील के कारोबार पर भी पड़ा। 2008 में मित्तल में शीर्ष पर थे। उनकी संपत्ति 27.7अरब पौंड की थी, जो कि अब 7.12 अरब पौंड की हो गई है। पिछले साल वो 7वें स्थान पर थे और इस साल वे 11वें स्थान पर है।

ब्रिटेन में इस साल सूची में बिलियनेयर की संख्या 120 रही है जो 2006 के बाद सबसे अधिक है। वैसे, लंदन के अरबपतियों की संख्या में पहली बार गिरावट देखने को मिली है। 2015 में यह 80 थी, जो अब घटकर 77 रह गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत में अरबपतियों की संख्या 56, चीन में 193 और रूस में 43 है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -