जिंदल कामाक्षी को बचाने में जुटी नौसेना, समुद्र में विलीन होने की आशंका
जिंदल कामाक्षी को बचाने में जुटी नौसेना, समुद्र में विलीन होने की आशंका
Share:

मुंबई : नौसेना के लिए यह एक दुखद बात है कि मर्चेंट नेवी का एक पोत एक ओर झुक गया। जिससे यह असंतुलित होकर सुमद्र में डूबने की स्थिति में आ गया। इस दौरान इस पोत की मदद के लिए हेलीकाॅप्टर को रवाना कर दिया गया। आॅपरेशन के दौरान इस पोत को विकट स्थिति से निकाल लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मर्चेंट नेवी का पोत जिंदल कामाक्षी कोचिन स्थित मुंद्रा पोर्ट के लिए निकल गया। इस दौरान लगभग 25 नाॅटिकल मील पर यह दुर्घटना हुई। मामले में क्रू सहित लगभग 20 लोग सवार थे। इस दौरान सूचना मिलने पर नौसेना ने सहायता के लिए हेलीकाॅप्टर के साथ राहतकर्मियों को भेज दिया।

इस दौरान नौसेनिकों ने अभियान चलाकर इस पोत में मौजूद लोगों को निकाल लिया गया। हालांकि अभी भी इसके डूबने की आशंका बनी हुई है। मगर नौ सेनिक इस पोत को बचाने में जुटे हुए हैं। माना जा रहा है कि यह पोत धीरे - धीरे समुद्र में समा रहा है। मगर नौसेना के अधिकारी इसे बचाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि पोत किस वजह से एक ओर झुक रहा है और इसमें कहां पर छेद हुआ है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -