'तू ज़्यादा दख़ल ना दे शरीयत में..' जावेद अख्तर ने तालिबान पर उठाए सवाल, तो भारतीय मुस्लिम क्यों भड़के ?
'तू ज़्यादा दख़ल ना दे शरीयत में..' जावेद अख्तर ने तालिबान पर उठाए सवाल, तो भारतीय मुस्लिम क्यों भड़के ?
Share:

मुंबई: अफगानिस्तान में कट्टरपंथी तालिबान शासन ने वहाँ की लड़कियों की शिक्षा पर पूरी तरह बैन लगा दिया है। तालिबान के इस कदम पर बॉलीवुड के गीतकार जावेद अख्तर ने सवाल खड़े किए थे और मुस्लिम लड़कियों की पढ़ाई की वकालत की थी। लेकिन, जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर भारत के ही इस्लामी कट्टरपंथियों ने उन्हें घेर लिया। दरअसल, जावेद अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा था कि, 'तालिबानियों ने इस्लाम के नाम पर सभी महिलाओं और लड़कियों के स्कूल-कॉलेजों और नौकरियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारतीय मुस्लिम पर्सनल बोर्ड और अन्य इस्लामिक विद्वानों ने इसकी निंदा क्यों नहीं की। क्यों। क्या वे तालिबानियों से सहमत हैं?'

 

इस ट्वीट के बाद जावेद अख्तर पर इस्लामी कट्टरपंथियों का गुस्सा फट पड़ा। अल हिंद नाम के एक ट्विटर यूजर ने कमेंट किया, 'श्याम बिहारी की चौथी पीड़ी तू ज़्यादा दख़ल ना दे शरीयत में।' आदिल शाइन ने लिखा कि, 'जावेद भाई, अपने मुल्क की चुनौतियों को पहले समझ लें, फिर पड़ोसी मुल्क की बातों पर सोचा जाए। पर नहीं आप तो आप हैं, ऐसी उम्र में लोग थोड़े चिंतित हो ही जाते हैं, उम्र का कसूर है आप तो मासूम हैं।' सलमान ने कमेंट किया कि, 'भाई सब क्यों अपनी दुर्गति करवाने पर तुले हैं? आपका इस्लाम से कोई लेना देना है क्या? AIMPLB का तालिबान से कोई कनेक्शन बता रहे हो क्या? बेकार क्यों अपनी टाँग फैला रहे हो, जब किसी ने सपोर्ट नहीं किया है तो जरूरी है कि निंदा करें।' 

नीलिमा पवार ने अपने कमेंट में लिखा कि, 'हाँ, भारत के 99% मुस्लिम सहमत हैं और वही शरिया यहाँ लाना चाहते हैं। इसलिए श्रद्धा के कितने भी टुकड़े हो चुप रहते हैं। गजवा-ए-हिंद के सपने देखते है। चाचा आप भी जाग जाओ, क्यूँकी शरिया में गैर मुस्लिम ही नहीं, जो शरिया ना माने वह भी काफिर है। पाकिस्तान में शिया, अहमदिया सभी काफिर हैं।' बता दें कि, तालिबान ने 21 दिसंबर 2022 को एक आदेश जारी करते हुए कहा था कि अब अफगानी महिलाएँ नौकरी और पढ़ाई नहीं करेंगी। तालिबान ने इसके पीछे दलील दी थी कि, 'विश्वविद्यालयों में पढ़ाए जा रहे कुछ विषय इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ हैं।'

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर भड़के जावेद अख्तर, बोले- 'इस पर चुप क्यों है भारतीय मुस्लिम गुरु?'

नौकरानी के साथ ओम पुरी ने बनाए थे संबंध, वो भी मात्र 14 साल की उम्र में..

CM योगी से मिले अक्षय कुमार, 'रामसेतु' को लेकर कही ये बात

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -