INDRA 2021 में हिस्सा लेंगी भारत और रूस की सेनाएं, 13 दिनों तक चलेगा युद्धाभ्यास
INDRA 2021 में हिस्सा लेंगी भारत और रूस की सेनाएं, 13 दिनों तक चलेगा युद्धाभ्यास
Share:

नई दिल्ली: भारत और रूस के बीच राजनितिक के साथ ही दोनों देशों के सैन्य संबंध भी लगातार मजबूत कर रहे हैं. इसी के चलते अगले माह (अगस्त) में दोनों देशों की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास (Joint Military Exercise) ‘इंद्र-2021’ (INDRA 2021) का 12वां संस्करण आरंभ होने जा रहा है. 13 दिनों तक चलने वाली ये एक्सरसाइज भारत और रूस के बीच की मित्रता को और मजबूत करने का कार्य करेगी.

दोनों देशों की आर्मी के बीच ये संयुक्त सैन्य अभ्यास 01 से 13 अगस्त 2021 तक रूस के वोल्गोग्राड (Volgograd) में आयोजित किया जाएगा. इस एक्सरसाइज में यूनाइटेड नेशंस के मेंडेट के तहत अंतरराष्ट्रीय आतंकी समूहों के खिलाफ ज्वाइंट फोर्स द्वारा काउंटर टेरर ऑपरेशन का संचालन करना होगा. ‘INDRA-2021’ में दोनों देशों के 250 कर्मी एक्सरसाइज में शामिल होंगे. एक मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री बटालियन वाली इंडियन आर्मी की टुकड़ी ने संयुक्त अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों में कठोर ट्रेनिंग ली है.

13 दिनों तक चलने वाली ये एक्सरसाइज दक्षिणी रूस (Southern Russia) के वोल्गोग्राड क्षेत्र में प्रुडबोई अभ्यास रेंज (Prudboi Exercise Range) में आयोजित होगी. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ए. भारत भूषण बाबू (A. Bharat Bhushan Babu) ने भारत और रूस की आर्मी के बीच होने वाले इस प्रैक्टिस की जानकारी दी है.

टाटा मोटर्स द्वारा नई सफारी को किया जाएगा लॉन्च

टाटा कम्युनिकेशंस ने IZOTM फाइनेंशियल क्लाउड प्लेटफॉर्म के लॉन्च करने का किया एलान

सरकार 27-28 जुलाई को 'ऑफर फॉर सेल' रूट के जरिए हुडको में 8 फीसदी बेचेगी हिस्सेदारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -