अंतरिक्ष इतिहास में भारत ने दर्ज कराया अपना नाम, पीएम ने दी वैज्ञानिकों को बधाई
अंतरिक्ष इतिहास में भारत ने दर्ज कराया अपना नाम, पीएम ने दी वैज्ञानिकों को बधाई
Share:

नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत ने अपना नाम अंतरिक्ष इतिहास में दर्ज करा लिया है। भारत ने तीन मिनट में अंतरिक्ष में एलईओ सैटेलाइट को मार गिराया। यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। 

सुकमा : सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर के दौरान मार गिराए चार नक्सली

देशवासियों को दी बधाई 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद इस तरह का यह पहला मौका है, जब मोदी ने देश को संबोधित किया। 8 नवंबर 2016 को मोदी ने अचानक देश को संबोधित कर नोटबंदी का ऐलान किया था। पीएम मोदी ने कहा, ‘‘आज 27 मार्च, कुछ ही समय पूर्व भारत ने एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की है। भारत ने आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति यानी स्पेस पावर के रूप में दर्ज करा दिया है। 

लोकपाल के नवनियुक्त सभी आठ सदस्य आज लेंगे शपथ

हर हिंदुस्तानी के लिए गर्व का पल

जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा अब तक दुनिया के तीन देश- अमेरिका, रूस और चीन को यह उपलब्धि हासिल थी। अब भारत चौथा देश है, जिसने आज यह सिद्धी प्राप्त की है। हर हिंदुस्तानी के लिए इससे बड़े गर्व का पल नहीं हो सकता। कुछ ही समय पूर्व हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर एलईओ में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है। इसी के साथ पीएम मोदी ने कहा, ‘‘मैं मिशन शक्ति से जुड़े सभी वैज्ञानिकों, डीआरडीओ के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं, जिन्होंने इस आसाधारण सफलता को प्राप्त करने में योगदान दिया। हमें हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है।

राजधानी के शाहीन बाग में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग

घाटी में साफ हुआ मौसम, दिन के पारे में आया जबरजस्त उछाल

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -