भारत की बड़ी कामयाबी, पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण
भारत की बड़ी कामयाबी, पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण
Share:

नई दिल्ली। विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से तरक्की कर रहे भारत को हाल ही एक में एक और बड़ी  कामयाबी मिली है। इस बार भारत ने यह कामयाबी मिसाइल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र हासिल की है। दरअसल देश ने हाल ही में  परमाणु हथियारों को ले जाने में समर्थ पृथ्वी-2 मिसाइल का एक सफल परीक्षण किया गया है। 

अफगानिस्तान में एक और आतंकी हमला, एक ही परिवार के 12 सदस्यों की मौत

यह परिक्षण कल (शनिवार) शाम ओडिशा के समुद्री तट पर सामरिक बल कमान द्वारा किया गया है। भारतीय सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक यह परीक्षण सेना के नियमित प्रशिक्षण अभ्यास का ही एक हिस्सा है। आपको बता दें कि पृथ्वी-2 नामक यह अतिआधुनिक मिसाइल पूरी तरह से भारत में ही विकसित की गई है। यह मिसाइल  सतह से सतह पर मार करने और लम्बी दुरी की यात्रा तय करने में सक्षम है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर है। इसके साथ ही यह मिसाइल  1000 किलोग्राम तक युद्ध सामाग्री या विस्फोटक ले जाने में भी सक्षम है। 

रूस की ओर से भारत को खुशखबरी, अमेरिका हुआ खफा

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनो में भारत के पडोसी देशों पाकिस्तान और चीन के बदलते स्वाभाव और रणनीतियों से दक्षिण एशियाई छेत्र में युद्ध जैसे हालत बनने का खतरा मंडराता जा रहा है। ऐसे में भारत द्वारा इस नई और आधुनिक मिसाइल का सफल परिक्षण किया जाना भी भारत की ताकत को बढ़ाने के छेत्र में एक बड़ा कदम है। 


ख़बरें और भी 

भारत द्वारा रोहिंग्याओं को वापस म्यांमार भेजे जाने से अमेरिका खफा

भारत और रूस ने रेलवे, अंतरिक्ष, परमाणु सहित 8 समझौतों पर किए हस्ताक्षर

अपनी दो दिनी यात्रा के तहत आज भारत आएंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, अमेरिका हुआ खफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -